*कीर्तिखाल:उत्तराखंड राज्य स्थापना ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता बी आर सी कीर्तिखाल के सभागार में आयोजित की गई* *अलग खबर डाटकाम पहाड की अनुगूँज*

Date:

Share post:

उत्तराखंड राज्य स्थापना ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता बी आर सी कीर्तिखाल के सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल डॉ.सुरेन्द्र सिंह नेगी,राकेश सिंह नेगी क्विज समन्वयक,मानवी कोटनाला बी.आर. सी. समन्वयक, पवन जी बी. आर.पी व राजीव रावत सह समन्वयक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
क्विज प्रतियोगिता में विकासखण्ड की कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया।जिसमें प्रथम चरण की स्क्रीनिंग परीक्षा में 6 टीमों राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रैंस,राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल,राजकीय इंटर कॉलेज पालीलंगूर,अ उ राजकीय इंटर कॉलेज चैलूसैंण, अ. उ.राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत व इंटर कॉलेज गट्कोट माण्डलू के बच्चों ने सफलता प्राप्त कर अगले चरण में प्रवेश किया ।क्विज प्रतियोगिता के दूसरे चरण के छः भागों बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी, विजुअल,एक्सटेम्पोर,वीडियो, रैपिड फायर,एवं बर्जर राउण्ड के आधार पर अ. उ.राजकीय इंटर कॉलेज चैलूसैंण ने प्रथम,राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रैंस ने द्वितीय तथा अ.उ.रा.इंटर कॉलेज देवीखेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इन टीमों के मार्गदर्शक शिक्षक क्रमशः जगबीर सिंहनेगी,राकेश रावत व राजीव रावत थे।प्रथम स्थान प्राप्त टीम जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।निर्णायक में द‌याकिशोर बिंजौला,रेनु सिंह व राजेश कुमार भण्डारी तथा क्विज टीम प्रभारी राकेश सिंह नेगी, सह-प्रभारी राजीव रावत, शिक्षक आबिद अहमद,संदीप सिंह,जगबीर सिंह नेगी,चरण सिंह व नीरज पथिक ने प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर राकेश रावत,दीपक नेगी,सुरेश बिष्ट,प्रत्याकुंर टौंक,पंकज बलूनी,महेंद्र सिंह राणा आदि शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजीव रावत ने किया।

Related articles

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...

**रिखणीखाल:वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी**

वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी रिखणीखाल।ग्राम पंचायत काण्डा, विकास...

कोटद्वार: बुद्धापार्क सौंदर्यीकरण के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद प्रवेन्द्र रावत ने लगाया पार्षदों की उपेक्षा का आरोप

कोटद्वार। नगर निगम के एक कार्यक्रम में पार्षदों को अपेक्षित सम्मान न मिलने को लेकर असंतोष सामने आया...

*सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा जनता...

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार...