*भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और चयनकर्ताओं की विश्वकप 2027 के लिए रणनीति क्या है, रोहित और विराट होंगे 2027 विश्व कप टीम का हिस्सा!*

Date:

Share post:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और चयनकर्ताओं की विश्वकप 2027 के लिए रणनीति क्या है: चार साल के लम्बे अंतराल के बाद आने वाले एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप की तैयारी को लेकर बीसीसीआई और चयनकर्ताओं की सोच क्रिकेट के चाहने वालों के मन में भ्रम और दुविधा की स्थिति पैदा कर रहे हैं, भारत में क्रिकेट खेल जुनून की हद तक पसंद किया जाता है और साथ में हर भारतीय अपने देश को विश्व क्रिकेट का सिरमौर बनते देखना चाहता है

लेकिन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का निर्णय ओर नीतियों से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के मन में दुविधा है अगर बात करें महान क्रिकेटर विराट कोहली और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की तो क्या चयनकर्ताओं ने एक दिनी विश्व क्रिकेट 2027 के लिए टीम का हिस्सा बनाना है या इन महान क्रिकेटरों को विश्व कप से पूर्व रिटायर्ड करना है? अगर ये दोनों दिग्गज 2027 में होने वाले विश्व कप क्रिकेट टीम का हिस्सा नही होंगे तो उनकी जगह आस्ट्रेलिया दौरे पर नये खिलाडियों अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, जायसवाल को विदेशी धरती पर खेलने का मौका देते और यदि रोहित तथा विराट चयनकर्ताओं की 2027 को लेकर बनी टीम का हिस्सा हैं तो फिर रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को कप्तानी सौंपने का फैसला क्रिकेट प्रेमियों को रास नही आ रहा है, क्योंकि रोहित की कप्तानी में भारत ने कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट जीते हैं, रोहित शर्मा शुभमन की जगह अनुभवी हैं फिर कप्तान बदलने की जल्दी क्या थी।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लम्बे समय तक क्रिकेट में देश की सेवा की है, दोनों ने कई महत्वपूर्ण पारियों में भारत को जीत दिलवाई है और यह भी सही है कि समय सदैव एक जैसे नही रहता दोनों महान खिलाड़ी टैस्ट तथा ट्वंटी ट्वंटी क्रिकेट को अलविदा कह चुके है उम्र दोनों पर हावी है लेकिन इनमें क्रिकेट अभी भी बचा हुआ है रोहित शर्मा की पिछली पारी यह साबित करा चुकी है कि अनुभव भी जरूरी है , ऱाष्ट्रीय चयनकर्ताओं को समय पर फैसला लेना होगा कि इन दोनों महान क्रिकेटरों का 2027 विश्व कप में स्थान है या नही ऩही है तो नये उभरते खिलाडियों को मौका दो और दोनों महान क्रिकेटरों को ससम्मान विदाई दो आखिर अपने क्रिकेट कैरियर के दौरान देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने वाले ये महान क्रिकेटर बडे सम्मान के साथ विदाई के हकदार हैं: अजय तिवाडी़

Related articles

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...

**रिखणीखाल:वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी**

वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी रिखणीखाल।ग्राम पंचायत काण्डा, विकास...

कोटद्वार: बुद्धापार्क सौंदर्यीकरण के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद प्रवेन्द्र रावत ने लगाया पार्षदों की उपेक्षा का आरोप

कोटद्वार। नगर निगम के एक कार्यक्रम में पार्षदों को अपेक्षित सम्मान न मिलने को लेकर असंतोष सामने आया...

*सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा जनता...

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार...