चैनपुर-नैनीडांडा: सद्भावना महिला मंगल दल प्रथम वॉलीबाल प्रतियोगिता 2025 का हुआ सफल समापन तलाई बीरोंखाल ने एक रोचक मुकाबले में जीती प्रतियोगिता

Date:

Share post:

सद्भावना महिला मंगल दल प्रथम वॉलीबाल प्रतियोगिता 2025 का हुआ सफल समापन तलाई (बीरोखाल) ने कार्तिया (रिखणीखाल) को 3-2 से हराया

चैड चैनपुर।
सद्भावना महिला मंगल दल द्वारा आयोजित प्रथम वॉलीबाल प्रतियोगिता 2025 का तीसरे दिन सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रकिर्ण नेगी एवं ग्राम प्रधान चैड मंजखोला श्रीमती प्रीति देवी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जबकि समापन दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्री कुलदीप सिंह रावत “पहाड़ों का राही” उपस्थित रहे।

यह प्रतियोगिता 19 से 21 अक्टूबर तक चली, जिसमें कुल 19 टीमों ने हिस्सा लिया। अंतिम दिवस पर कुल 5 मुकाबले खेले गए, जिनमें 2 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला शामिल रहा। फाइनल रोमांचक मुकाबला तलाई (बीरोखाल) और कार्तिया (रिखणीखाल) के बीच खेला गया, जिसमें बेस्ट ऑफ फाइव सेट में तलाई (बीरोखाल) ने 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

पुरस्कार वितरण:
मैच ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार तलाई के विवेक पोखरियाल को मिला, जबकि मैन ऑफ द मैच का खिताब कार्तिया के अमरदीप को प्रदान किया गया।

विशिष्ट अतिथि एवं सहभागिता:
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्येष्ठ प्रमुख श्रीमती रेखा देवी, जनता इंटर कॉलेज चैनपुर के प्रधानाचार्य श्री धनपाल सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि श्री धनपाल सिंह (खोल), प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह कंडारी एवं अध्यापक श्री प्रियव्रत कंडारी उपस्थित रहे।
समापन दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री शीशपाल सिंह कंडारी (अदाली) एवं जिला पंचायत सदस्य श्री राहुल विष्ट (बिलकोट वार्ड) ने उपस्थिति दर्ज की।

पूरे आयोजन का संचालन महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी देवी के नेतृत्व में हुआ। आयोजन में पूर्व प्रधान श्री छवाण सिंह कंडारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती शोभा देवी, ग्राम प्रधान चैबाड़ा श्रीमती शशि ध्यानी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

Related articles

*मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू*

मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को...

*शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास* *अलग खबर डाटकाम*

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...

*अलग खबर डाटकाम* *देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ ...

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...