*जिले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्रों की नयी और संशोधित सूची जारी की*

Date:

Share post:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी की मतदान केंद्रों की संशोधित सूची

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के तहत निर्वाचन आयोग का अनुमोदन प्राप्त


जिले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्रों की नयी और संशोधित सूची जारी की है। यह सूची एनआईसी की वेबसाइड पर अपलोड कर दी गयी है। यह सूची लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के उपबंधों के अनुसरण में और निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बाद जारी की गयी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र और मतदान क्षेत्र की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यह सूची स्वतंत्र और प्रभावी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस नयी और संशोधित सूची के माध्यम से मतदाता अपने मतदान केन्द्रों की स्थिति, मतदाता संख्या और अन्य संबंधित विवरण आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था आगामी चुनावों में सुचारु और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गयी है.

Related articles

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...

**रिखणीखाल:वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी**

वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी रिखणीखाल।ग्राम पंचायत काण्डा, विकास...

कोटद्वार: बुद्धापार्क सौंदर्यीकरण के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद प्रवेन्द्र रावत ने लगाया पार्षदों की उपेक्षा का आरोप

कोटद्वार। नगर निगम के एक कार्यक्रम में पार्षदों को अपेक्षित सम्मान न मिलने को लेकर असंतोष सामने आया...

*सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा जनता...

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार...