कोटद्वार में महिला एवं बाल पोषण मेले का आयोजन किया गया

Date:

Share post:

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज बाल विकास परियोजना दुगड्डा द्वारा रोटरी क्लब, कोटद्वार में महिला एवं बाल पोषण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी भूषण ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री महिला एवं बाल पोषण की नींव हैं। उनके प्रयासों से नौनिहाल बच्चों, गर्भवती महिलाओं, किशोरी बालिकाओं एवं मातृशक्ति को सही पोषण, स्वास्थ्य जागरुकता और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम में बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर संतोषी गुसाई ने पोषण माह के उद्देश्य एवं गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान 5 नवजात बच्चों को महालक्ष्मी किट, 10 बालिकाओं को किशोरी किट, तथा 3 अति कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित की गयी। साथ ही सात महिलाओं की गोदभराई एवं चार बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी दुगड्डा शिवाली द्वारा किया गया।

Related articles

*शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास* *अलग खबर डाटकाम*

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...

*अलग खबर डाटकाम* *देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ ...

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही*।

आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही। कांवड़...