पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार ने देवभूमि मेगा पूर्व सैनिक रैली, देहरादून में लालढांग चिल्लर खाल कांडी रामनगर मार्ग के निर्माण की मांग जनरल अनिल चौहान, सीडीएस और माननीय सैनिक कल्याण मंत्री, उत्तराखंड सरकार के सम्मुख उठाई।

महत्वपूर्ण संवाद
आज के आयोजन के शुभ अवसर पर माननीय राज्यपाल उत्तराखंड सरकार और सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने तीनों सेनाओं में हो रहे बदलाव और भविष्य की योजनाओं पर सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का ध्यानाकर्षण किया।

लालढांग चिल्लर खाल मार्ग का मामला
आज की रैली के दौरान पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के द्वारा माननीय गणेश जोशी, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास मंत्री, उत्तराखंड सरकार एवं सीडीएस, जनरल अनिल चौहान के सम्मुख लालढांग चिल्लर खाल मार्ग के विषय को मौखिक रूप से रखा गया। सभी महानुभवों ने सार्थक संज्ञान लेने की बात कही।

श्रीमान गणेश जोशी साहब ने कहा कि इस विषय पर श्वेत पत्र विधान सभा पटल पर रख कर आगे की रणनीति पर गंभीरता से विचार विमर्श कर रोड के लिए रास्ता निकलने का भरसक प्रयास किया जाएगा। 📝
समिति का आभार
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार आप सभी का सहयोग और समर्थन सदा याद रहेगा व्यक्त करती है।
महेंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार 🙏



