*खुशी जखमोला का हुआ विद्यालय में भव्य स्वागत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा, संकुल केन्द्र मठाली की छात्रा ने किया खेल प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन*

Date:

Share post:

खुशी जखमोला का हुआ विद्यालय में भव्य स्वागत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा, संकुल केंद्र – मठाली, विकासखंड- जयहरीखाल की कक्षा 5 की छात्रा कुo खुशी जखमोला पुत्री श्री कृष्ण प्रसाद जखमोला,निवासी -खेतु, मेरुड़ा ने बालिका वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर तथा लम्बी कूद स्पर्धाओं में प्रतिभाग करते हुए प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इन प्रतियोगिताओं में कुo खुशी जखमोला ने तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किये तथा बालिका वर्ग में सर्वाधिक अंक अर्जित करने पर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.आज विद्यालय प्रबंधन समिति राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा तथा ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी जदली जी द्वारा कुo खुशी जखमोला तथा बालिका की माताजी श्रीमती सुषमा जखमोला जी का विद्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया. इस मौके पर विद्यालय में प्रधानाध्यापक श्री राजीव थपलियाल, सहायक अध्यापिका श्रीमती ज्योति बौँठियाल विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य गणों में श्री दिनेश चंद्र घिल्डियाल,श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती सुनीता देवी, श्री हरीश धसमाना आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में ग्राम सभा मेरुड़ा की ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी जी ने कुo खुशी की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की और अपना आशीर्वाद देते हुए खुशी के उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही विद्यालय के दोनों गुरुजनों व एस.एम.सी.परिवार के सभी सदस्यों की, सभी विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के भाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा की.

Related articles

*शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास* *अलग खबर डाटकाम*

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...

*अलग खबर डाटकाम* *देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ ...

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही*।

आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही। कांवड़...