कुo खुशी जखमोला कक्षा -5 राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा,संकुल केंद्र- मठाली ने प्राथमिक वर्ग में, विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर तथा लॉन्ग जम्प में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए,प्राथमिक बालिका वर्ग में सर्वाधिक अंक अर्जित करने पर चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया.। विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा ख्यातिप्राप्त शिक्षक राजीव थपलियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं की सीमित व्यवस्थाओं के बावजूद छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों की कड़ी मेहनत के चलते आज हमारे छात्र छात्राओं द्वारा इस प्रकार से खेल गतिविधियों में प्रदर्शन भविष्य के लिए सुनहरे दौर की ओर इशारा करता है।







