*राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के ख्याति प्राप्त शिक्षक डॉ़ अनुराग शर्मा को शिक्षक दिवस पर किया गया सम्मानित शिक्षा काव्य रचनाओं तथा समाजहित में कार्यों के चलते लोकप्रिय डॉ. अनुराग शर्मा राष्ट्रीय मंचों पर भी हो चुके हैं सम्मानित*

Date:

Share post:

एक आदर्श शिक्षक, श्रेष्ठ कवि और मानवीय भावनाओं से भरा हिर्दय जी हाँ राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के शिक्षक डॉ़ अनुराग शर्मा जिन्हें शिक्षा, समाजहित और राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत कविताएँ लिखने के लिए राष्ट्रीय स्तर से लेकर कई पुरुष्कार मिल चुके हैं, डॉ़ अनुराग शर्मा का व्यक्तित्व इस तरह का हा कि जो भी उनसे मिला उनकी महानता सरलता सहजता से इतना प्रभावित हुआ कि एक बहुआयामी प्रतिभा से सुशोभित व्यक्तित्व से प्रभावित हुआ है, आज शिक्षक दिवस पर डॉ. अनुराग शर्मा जी को किया गया सम्मानित।वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान सेवा समिति द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेक्षागृह कोटद्वार में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा तथा सामाजिक गतिविधियों में अनुकरणीय कार्य करने हेतु डॉ. अनुराग शर्मा जी को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी का प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। डॉ. अनुराग शर्मा जी के साथ साथ अनुकरणीय कार्य कर रहे 16 अन्य शिक्षक तथा शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया । शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमति ऋतु भूषण खंडूड़ी जी विधान सभा अध्यक्ष तथा विधायक कोटद्वार, महंत श्री दलीप रावत जी विधायक लैंडसडौन, श्री शैलेन्द्र सिंह रावत जी मेयर कोटद्वार, श्री अजय कुमार,वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान समिति के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली जी, श्री राज गौरव नौटियाल जी, श्री बिरेंद्र रावत जी,श्री सुनील रावत जी, श्री मोहन भंडारी जी, श्री विनोद कंडवाल जी, श्री रमेश चंद शर्मा जी, श्री शांतनु रावत जी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related articles

*रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अन्तर्गत...

रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण...

*सावन मास में शिव आराधना का महत्व, कैसें करें शिव पूजन, क्या फल मिलता है शिव पूजन से?* *ऋषि कण्डवाल(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार...

शिव आराधनासावन मास में भगवान शंकर की पूजा उनके परिवार के सदस्यों संग करनी चाहिए। इस माह में...

पहाड़ की बोडीयां – जीवंत गाथा: महेंद्र पाल सिंह रावत, लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं।

"पहाड़ की बोडीयां - जीवंत गाथा: लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। आलेख: महेंद्र, पूर्व...

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...