*स्वतंत्रता पर्व: डॉ० अनुराग शर्मा की देशभक्ति से ओतप्रोत कविता* अलग *खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

कविता का शीर्षक – स्वतंत्रता पर्व |
देश सजा है दुल्हन सा,
स्वतंत्रता पर्व आया है |
पावन हो गया भारत मेरा,
घर घर तिरंगा लहराया है |
शहनाई का मौसम आया,
रंग खुशी का सब पर छाया |
हिंदू मुस्लिम सिख इसाई |
सबने तिरंगा फहराया |
पावन हो गया भारत मेरा |
स्वतंत्र पर्व आया है ||


पर मत भूलो उन बलिदानों को |
आज़ादी के दीवानो को |
कतरा कतरा खून बहाकर,
रणभूमि में शीश सजाकर,
देश को आजाद कराया है |
बारम्बार नमन उनको कर,
स्वतंत्रता पर्व आया है |
लाल किले के दुर्ग से देखो |
अपना तिरंगा लहराया है |
देश सजा है दुल्हन सा |
स्वतंत्रता पर्व आया है ||
भारत के हर सैनिक ने,
शौर्य अपना दिखाया है |
अन्नदाता ने खेत में जाकर,
खून पसीना बहाया है |
स्वतंत्रता के पावन पर्व पर |
भारत देश मुस्काया है |
गांव गांव और शहर शहर में |
घर घर तिरंगा लहराया है |
तीन रंगों के रंग से देखो |
सबने देश सजाया है |
जाति पाति से ऊंचे उठकर |
देश धर्म निभाया है |
भारत मां को सजा सजाकर |
भारत देश मुस्काया है |
पावन हो गया भारत मेरा |
स्वतंत्रता पर्व आया है |
आंखों में खुशियों के मोती |
मस्तक पर हिंदी की बिंदी |
जन गण मन के उद्धबोधन से |
मेरा देश मुस्काया है |
देश के बच्चे बच्चे ने,
तिरंगा लहराया है |
पावन हो गया भारत मेरा |
स्वतंत्रता पर्व आया है |
आज का भारत नवभारत है |
युवा समृद्ध और सशक्त है |
आगे का सपना है बुनना |
भारत को विकसित है करना |
इस आशा के साथ में ,
यह स्वतंत्रता पर्व आया है |
देश सजा है दुल्हन सा,
स्वतंत्रता पर्व आया है |
पावन हो गई धरती मेरी ,
स्वतंत्रता पर्व आया है |
स्वतंत्रता पर्व आया है |
भारत माता की जय 🇮🇳
© डॉ. अनुराग शर्मा,
असिस्टेंट प्रोफ़ेसर वाणिज्य,
राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार, उत्तराखंड 246149.
9411038633, 8279997284
dranuragsharma.1@gmail.com

Related articles

“रक्षाबंधन पर्व पर हार्दिक अभिनंदन” आलेख – राजीव थपलियाल

"बहन का प्रेम किसी प्रार्थना से कम नहीं होता, और भाई का साथ किसी वरदान से कम नहीं।" रक्षाबंधन... यह...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में नेत्रदान एवं अंगदान पखवाड़ा के अन्तर्गत जागरूकता अभियान का शुभारंभ

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में नेत्रदान एवं अंगदान पखवाड़ा के अन्तर्गत जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया...

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने दी शुभकामनाएं

यमकेश्वर/उत्तराखंड, 28 अगस्त। उत्तराखंड सरकार में माननीय सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं यमकेश्वर...

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...