*कोटद्वार:वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झण्डीचौड़ में श्री विश्वकर्मा सामुदायिक भवन में सीमांत किसानों को बांटे गये फलदार वृक्ष*

Date:

Share post:

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा सामुदायिक भवन में उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्योहार हरेला पर्व के अंतर्गत 400 फलदार पेड़ों को स्थानीय लघु कृषकों वितरण को किया गया। इस अवसर पर पार्षद

सुखपाल शाह की अध्यक्षता में किसानों की गोष्ठी हुई इसमें सभी किसानों ने यह निर्णय लिया कि,(एक पेड़ मां के नाम), अवश्य प्रत्येक परिवार लगायेगा तथा उस वृक्ष के पौध को विशाल वृक्ष बनने तक उसकी अच्छी तरह से देखभाल करेगा। वितरित किये गये फलदार वृक्ष जिसमें आम , लीची , अमरूद, अनार,आदि के फलदार पेड़ थे।

इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि इस वर्ष 16 जुलाई से 16 अगस्त 2025 तक पूरे उत्तराखंड में हरला पर्व मनाया जा रहा है ऐसे में पूरे प्रदेश में हर एक परिवार को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण संतुलन बनाया जा सके पार्षद शाह ने संबंधित विभाग को भी

धन्यवाद दिया जो समय-समय पर किसानों का सहयोग करते रहते हैं इस अवसर पर 400 पेड़ों को किसानों को वितरित किया गया और पार्षद सुखपाल शाह ने कहा की आगे भी हम और पेड़ों का इसी तरह वितरण करते रहेंगे। इस अवसर पर नयन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान पुष्पा शाह,धर्मचंद बसवाल, सुरेश चंद, रघुवीर सिंह, बलवीर सिंह रमेला, लव किशोर शर्मा, हरि सिंह रावत, विजय सिंह गुसांई, रणजीत सिंह, जगमोहन सिंह, महावीर सिंह, सुनीता देवी, सरला देवी, आदि बड़ी संख्या में लघु और सीमांत किसान उपस्थित थे।।

Related articles

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...

विश्व प्रसिद्ध बूढ़ाकेदार पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

बूढ़ाकेदार/टिहरी। उत्तराखंड के सिंचाई राज्य मंत्री ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि,...

*देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा,सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की रही गरिमामयी उपस्थिति*

देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा देवप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के कीर्तिनगर ग्रामीण...