*राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा में ग्राम सभा मेरुड़ा की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सुनीता देवी का नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच विद्यालय आगमन पर, विद्यालय परिवार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा किया गया भव्य स्वागत*

Date:

Share post:

आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा में ग्राम सभा मेरुड़ा की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी पत्नी श्री दीनदयाल जदली जी का नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच विद्यालय में आगमन पर, समूचे विद्यालय परिवार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया. नव निर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी जी ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया, साथ ही विद्यालय की सहायक अध्यापिका श्रीमती ज्योति बौँठियाल जी द्वारा उनका बैज़ अलंकरण किया गया. इसके बाद विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए उनका स्वागत और अभिनन्दन किया

. अपने संबोधन में श्रीमती सुनीता देवी जी ने कहा कि,सभी बच्चों के माता-पिता तथा अभिभावकों से मेरी अपील है कि, आप लोग सदैव अपने बच्चों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. घर पर उनका पूरा-पूरा ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि,मैं सदैव विद्यालय के चहुँमुखी विकास के लिए अपनी तरफ से पूरा प्रयास करती रहूंगी.

उन्होंने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और समूचे विद्यालय परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की. इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद तथा एसएमसी सदस्य गण भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल ने किया.

Related articles

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...

विश्व प्रसिद्ध बूढ़ाकेदार पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

बूढ़ाकेदार/टिहरी। उत्तराखंड के सिंचाई राज्य मंत्री ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि,...

*देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा,सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की रही गरिमामयी उपस्थिति*

देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा देवप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के कीर्तिनगर ग्रामीण...