*पौड़ी जनपद में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न: जिला निर्वाचन अधिकारी* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

पौड़ी जनपद में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न: जिला निर्वाचन अधिकारी

59.58 प्रतिशत रहा जिले में प्रथम चरण का मतदान, थलीसैंण विकासखंड में सबसे अधिक 64.63% मतदान

सूचना/पौड़ी/24 जुलाई 2025:
जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के तहत प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न हो गया है। प्रथम चरण में जिले के 15 विकासखण्डों में से 08 विकासखण्डों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान हुआ। प्रथम चरण में कुल 2,41,499 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,43,699 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद में औसत 59.58 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन‑2025 के अंतर्गत आज 24 जुलाई 2025 को प्रथम चरण में शामिल आठ विकासखण्डों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि विकासखण्डवार प्राप्त आंकड़ों के अनुसार थलीसैंण विकासखण्ड में सर्वाधिक 64.63 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अतिरिक्त नैनीडांडा में 60.10 प्रतिशत, खिर्सू में 62.39 प्रतिशत, बीरोंखाल में 57.48 प्रतिशत, रिखणीखाल में 57.16 प्रतिशत, एकेश्वर में 57.79 प्रतिशत, पाबौ में 58.54 प्रतिशत तथा पोखड़ा विकासखण्ड में 54.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान के लिए निर्वाचन में सम्मिलित सभी कार्मिकों, सुरक्षा बलों तथा मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले मतदाताओं को शुभकामनाएं दी ।
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
अलग खबर डाटकाम उत्तराखण्ड का लोकप्रिय समाचार वेबसाइट।

Related articles

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...