हरेला पर्व के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” एवं “हरेला का त्योहार मनाओं, धरती माँ का ऋण चुकाओं” थीम के अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण किया गया |

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में नमामि गंगे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हरेला पर्व के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” एवं “हरेला का त्योहार मनाओं, धरती माँ का ऋण चुकाओं” थीम के अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ योगेन्द्र चन्द्र सिंह द्वारा पौधारोपण कर किया गया | उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण का संतुलन करता है | आपदाओं से बचना है तो वृक्ष लगाये और उसकी देखभाल करे | कार्यक्रम अधिकारी डॉ विवेक रावत ने कहा कि हरेला पर्व हमें एकजुट होकर प्रकृति की रक्षा का संदेश देता है । साथ ही इस पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा एवं हम सब एक साथ मिलकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प ले | वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 20 फलदार और छायादार प्रजाति के पौधों का महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों द्वारा गोद लिया गया एवं भविष्य में रोपित पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया |

Related articles

भैरवगढ़ी मंदिर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में कीर्तिखाल गांव की सुरम्य पहाड़ियों में, लैंसडाउन के निकट स्थित...

*कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र छात्राओं...

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् परीक्षा, रामनगर में सफल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रिय मेधावी छात्र/छात्राओं,जय हिन्द। उत्तराखण्ड विद्यालयी...

*कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट के छात्र छात्राओं ने उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल तथा इण्टर मीडिएट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया*

कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट में बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राओं ने लहराया श्रेष्ठता का परचम 88.2 अंक...

*दुगड्डा: सुखपाल शाह बने किसान सलाहकार समिति दुगड्डा ब्लॉक के अध्यक्ष*

कृषि विभाग उत्तराखंड के आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि सूचना केंद्र कोटद्वार में आज ब्लॉक दुगड्डा के किसनो...