वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडी चौड प्रेम नगर कॉलोनी से आरटीओ ट्रेनिंग सेंटर, प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक सिंचाई विभाग द्वारा तेलीस्रोत नाले में सुरक्षा दिवार बनाई गई मगर दीवार के पीछे साइड में सम्बंधित विभाग द्वारा भरान नही किया गया जिससे लोगों के खेतो में कटाव हो रहा है ठीक उसी के सामने शकुंतला रावत का घर है जो धीरे-धीरे कटाव के चलते उनके मकान तक हो गया है यदि शीघ्र ही दीवार के पीछे साइड में भरान नहीं किया गया तो कभी भी शकुंतला रावत का मकान नाले में बह सकता है

जबकि पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि जब सुरक्षा दीवार बन रही थी उस समय भी सिंचाई विभाग के जे ई, सहायक अभियंता को दीवार के पीछे साइड भरान के बारे में बताया गया था उन्होंने भी आश्वासन दिया था इसके पीछे भरान होना चाहिए तथा इसे भरा जाएगा मगर सिंचाई विभाग भरान करना भूल गया पार्षद सुखपाल शाह ने संबंधित विभाग को कहां की शीघ्र दीवार के पीछे साइड भरान किया जाए व नाला जो आवादी की ओर है उसे डायवर्ट जंगल की तरफ किया जाए ताकि लोगों के खेतों को बचाए जा सके व वहां पर निवास करने वाले लोगों के आशियाने बचाए जा सके




