*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एंटी ड्रग्स सेल के संयुक्त तत्वावधान में “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया* *आशा राम पोखरियाल थलीसैंण संवाददाता*

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एंटी ड्रग्स सेल के संयुक्त तत्वावधान में “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसका विषय अनमास्किंग द अपील : तम्बाकू और निकोटिन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर” रहा | कार्यक्रम का संचालन करते हुए नोडल अधिकारी एंटी ड्रग सेल डॉ विवेक रावत ने तम्बाकू के सेवन से होने वाले गम्भीर स्वास्थ्य खतरों के बारे में बताया | इसके पश्चात राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ विकाश प्रताप सिंह ने इस वर्ष की थीम पर बताते हुए कहा कि तम्बाकू एवं निकोटिन से जुड़े हुए उद्योग युवाओ को अपने नशे के गिरफ्त में लेने के लिए विज्ञापनों को आकर्षक बनाकर पेश करते है | वह फिल्मों के बड़े कलाकारों के माध्यम से सह उत्पादों के माध्यम से तम्बाकू से जुड़े अपने उत्पाद बेचते है | हमें इसको भी समझने की जरुरत है; इन आकर्षक विज्ञापनों के जाल में आकर नशे की तरफ नहीं जाना है | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रभारी प्राचार्य डॉ छाया सिंह ने अपने संबोधन में तम्बाकू की लत को रोकने के प्रयासों में अपने योगदान देने और स्वास्थ्य, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को इसके दुष्प्रभावों से बचाएं | इस अवसर पर सभी प्राध्यापक, पीआरडी गिरीश चन्द्र रतूड़ी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे |

Related articles

रथुवाढ़ाब-कुमाल्डी में राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रिखणीखाल। सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) ऋषि कण्डवाल ने रथुवाढ़ाब-कुमाल्डी में आयोजित एक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) के...

सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने रिखणीखाल विकास खण्ड में सिंचाई योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

रिखणीखाल। उत्तराखण्ड सरकार की सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ऋषि कण्डवाल ने शनिवार...

*कोटद्वार:8वें वेतन आयोग को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की मांगें भेजीं – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने किया आग्रह*

् 8वें वेतन आयोग को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की मांगें भेजीं – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने...

काण्डानाल में सिंचाई योजनाओं की समीक्षा, हर खेत तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: ऋषि कण्डवाल

रिखणीखाल। रिखणीखाल विकास खण्ड के काण्डानाल में सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता की गरिमामयी...