गढवाली फीचर फिल्म को दर्शक देखेंगे कोटद्वार में, निर्देशक देवू रावत ने फिल्म की पटकथा को बताया सशक्त दर्शको को आकर्षित करने वाली है फिल्म!,

Date:

Share post:


15 मई को माय चॉइस रेस्टोरेंट लाल बत्ती चौराहा कोटद्वार में गढ़वाली फीचर फिल्म “निखण्या जोग” के कोटद्वार में रिलीज होने के संबंध में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई प्रेस वार्ता में फिल्म के लेखक-निर्देशक देबू रावत ने पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए बताया कि यह फिल्म उत्तराखंड के एक ऐसे बेरोजगार नवयुवक की कहानी है जो रोजी रोटी की खोज में पहाड़ से निकलकर शहर में पलायन करता है! अपनी ईमानदारी और कठोर परिश्रम से एक अच्छा मुकाम हासिल कर भी लेता है लेकिन युवक के अंदर और अधिक तरक्की करने की लालसा और लालच के कारण हुई उसकी एक छोटी सी भूल से उसका कमा कमाया मुकाम मिट्टी में मिल जाता है…


फिल्म जहां उत्तराखंड में पलायन के दंश को दर्शाती है वहीं पहाड़ों में बेरोजगार युवाओं की स्थिति पर भी फोकस करती है और अंत में संदेश देती है कि कि इंसान चाहे लाख तरक्की करें लेकिन उसका एक लालच उसे कहीं का नहीं छोड़ता… यानि कि लालच बहुत बुरी बला है…
गायत्री आर्ट्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म की कहानी डॉक्टर एम. आर. सकलानी ने लिखी है…निर्मात्री आशा सकलानी, पटकथा-संवाद और निर्देशन देबू रावत का है जो इससे पूर्व भी कन्यादान, थोकदार, जय मां धारी देवी और शहीद जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं…
फिल्म में नायक की भूमिका मोहित घिल्डियाल ने निभाई है गांव की नायिका के रूप में प्राची पंवार और शहर की नायिका की भूमिका मानसी शर्मा ने निभाई है…इसके अलावा रवि ममंगाई, अजय सिंह बिष्ट, विनीता नेगी, सुषमा व्यास, पुरुषोत्तम जेठूरी, पूनम नैथानी और अंशिका आदि कलाकारों ने भी दमदार अभिनय किया है…
फिल्म की शूटिंग टिहरी गढ़वाल गढ़वाल में सकलाना पट्टी के उनियाल गांव में की गई है और यह उत्तराखंड की पहली गढ़वाली फिल्म है जिसकी शूटिंग कहानी की डिमांड पर दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में की गई है…
इस फिल्म के गीत सत्येंद्र फरिंडिया ने लिखे हैं और गीतों को सुरों से सजाया है
पद्मश्री प्रीतम भारतवान, अमित खरे और प्रतीक्षा बमराणा ने.
यह फिल्म इससे पहले देहरादून और दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है…
देबू रावत
लेखक-निर्देशक

Related articles

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? श्राद्ध का महात्म्य : ऋषि कण्डवाल ( विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं)*

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? *पितरों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने से संबंधित श्राद्ध...

सेवा संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

यमकेश्वर। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैण में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का...

*नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप, AAP ने राज्य सरकार से मांगा...

नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप,...

*मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम बड़े धूम-धाम से मनाया गया*।

वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम...