यमकेश्वर विकास क्षेत्र के अन्तर्गत बनचूरी संकुल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा मल्ला, पौड़ी गढ़वाल में 76 वाॅं गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से छात्र/ छात्राओं और समुदाय के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रातः छात्र/ छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। उसके पश्चात राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा मल्ला के साथ-साथ परिसर में ही संचालित हो रही बालबाटिका (आंगनवाड़ी केंद्र ) के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रधानाध्यापक सुधीर डोबरियाल और आंगनबाड़ी कार्यकत्री शीला देवी के नेतृत्व में छात्र/छात्राओं के साथ प्रभात फेरी, झांकी निकाली गई।

तत्पश्चात विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर प्रधानाध्यापक सुधीर डोबरियाल द्वारा सभी छात्र/छात्राओं और उपस्थित सम्मानित सदस्यों को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तथा भारतीय संविधान के बारे में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में तथा भारतीय संविधान की विशेषताओं के बारे में विस्तार से सदन के सम्मुख महत्वपूर्ण तथ्य और विचारों से अवगत करवाया गया।

इस अवसर पर छात्र/ छात्राओं के द्वारा देशभक्ति आधारित, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत,कहानी, कविता पाठ भी प्रस्तुत किए गए। विद्यालय परिवार द्वारा सभी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों के लिए गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विशेष भोज और मिष्ठान की भी व्यवस्था की गई। विद्यालय प्रबन्धन समिति के सदस्यों में शीलादेवी, कान्ति देवी, रजनी देवी, कान्ति देवी, पूजा देवी, यशोदा देवी, अनीता देवी, निकिता देवी, कुमारी पिंकी, कुमारी प्रीति आदि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




