सतपुली: नगर पंचायत सतपुली में तेज हो रही चुनावी सरगर्मी, कांग्रेस पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह चौहान को मिल रहा युवाओं का साथ और बुजुर्ग जनों का आशीर्वाद।

Date:

Share post:

जितेंद्र चौहान को मिल रहा युवाओं का साथ तो बुजुर्गों का समर्थन: नगर पंचायत सतपुली में चुनाव प्रचार में लगातार सरगर्मी बढती जा रही है। कांग्रेस पार्टी के युवा उम्मीदवार तथा नगर पंचायत सतपुली से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह चौहान ने कुछ क्षेत्रों में घर घर जाकर स्थानीय युवाओं से समर्थन तथा बुजुर्ग जनों का आशीर्वाद

लिया बेहद विनम्र स्वभाव के कांग्रेस पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह चौहान को जहाँ युवाओं और नये वोटरों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है वहीं बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं को उनकी विनम्रता ओर सरलता काफी प्रभावित कर रही है। कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि 2025 में सतपुली नगर विकास के नये आयाम हासिल करेगा,

स्थानीय युवाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर उन्होंने कार्ययोजना बनाई है, नयार नदी को साहसिक खेलों क्याकिंग और कैनेइंग प्रतियोगिताओं से जोड़ कर साहसिक खेलों से बाहर से पर्यटकों को सतपुली नगर से जोड़ने को लेकर उनकी सोच है जिससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार हासिल होगा तथा संकट के दौर से गुजर रहे होटल उद्योग को पर्यटकों के आगमन से उत्साह मिलेगा इसके अतिरिक्त पौड़ी की तर्ज पर एक अत्याधिक बस अड्डा जो सतपुली नगर की आवश्यकता है का निर्माण उनकी प्राथमिक योजनाओं में शामिल रहेगा साथ ही नगर पंचायत सतपुली के निवासियों की मूलभूत समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नगर पंचायत सतपुली से कांग्रेस पार्टी के युवा उम्मीदवार जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वे सकारात्मक राजनीति का समर्थन करते हैं स्थानीय युवाओं और नये मतदाताओं में जितेंद्र सिंह चौहान को व्यापक समर्थन मिल रहा है तो बड़े सयानों बुजुर्ग जनों का आशीर्वाद हासिल हो रहा है।

Related articles

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...

**रिखणीखाल:वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी**

वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी रिखणीखाल।ग्राम पंचायत काण्डा, विकास...

कोटद्वार: बुद्धापार्क सौंदर्यीकरण के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद प्रवेन्द्र रावत ने लगाया पार्षदों की उपेक्षा का आरोप

कोटद्वार। नगर निगम के एक कार्यक्रम में पार्षदों को अपेक्षित सम्मान न मिलने को लेकर असंतोष सामने आया...

*सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा जनता...

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार...