जयहरीखाल:एस एम सी मेरुड़ा को मिला सर्वश्रेष्ठ एस एम सी का पुरस्कार संकुल केंद्र मठाली, जयहरिखाल में सपनों की उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत अभिभावक, समुदाय एवं बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से कई गतिविधियों का आयोजन किया गया

Date:

Share post:

एस एम सी मेरुड़ा को मिला सर्वश्रेष्ठ एस एम सी का पुरस्कार संकुल केंद्र मठाली, जयहरिखाल में सपनों की उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत अभिभावक, समुदाय एवं बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से कई गतिविधियों का आयोजन किया गया कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ववल्लित करके प्रभारी संकुल समन्वयक श्रीमती आरती रावत तथा श्रीमती जय श्री कंडवाल ने किया. संकुल केंद्र मठाली, जयहरिखाल की प्रभारी संकुल समन्वयक श्रीमती आरती रावत ने बताया कि, समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सामुदायिक सहभागिता के तहत इन कार्यक्रमों का आयोजन संकुल स्तर से लेकर विकासखंड और फिर जनपद स्तर पर किया जाना है.इस मौके पर विभागीय निर्देशानुसार सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमें संकुल मठाली के सभी प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों से आये विद्यार्थियों,उनके माता -पिता तथा अभिभावकों ने बढ़ -चढ़ कर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया. सर्वप्रथम संगीत के साथ कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में रा. प्रा. वि. खुबानी की अभिभावक श्रीमती पूजा देवी ने प्रथम, रा प्रा वि सिलवाड़ की अभिभावक श्रीमती सविता देवी ने द्वितीय तथा रा प्रा वि बड़गाँव की अभिभावक श्रीमती सुनीता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.संगीत के साथ नींबू दौड़ प्रतियोगिता में रा प्रा वि मठाली की श्रीमती ममता देवी ने प्रथम रा प्रा वि बड़गांव की श्रीमती सुनीता देवी ने द्वितीय तथा रा प्रा वि खर्का की श्रीमती लक्ष्मी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.रैंप वाक प्रतियोगिता में रा प्रा वि बड़गाव से श्रीमती सरिता देवी तथा कु सानवी की जोड़ी ने प्रथम, तथा इसी विद्यालय से श्रीमती नीलिमा व कु आकृति की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. जबकि रा प्रा वि खर्का से श्रीमती लक्ष्मी देवी व कु राधिका की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.जूनियर वर्ग की लोकगायन प्रतियोगिता में रा उच्च प्रा वि पैनलगाँव ने प्रथम तथा रा उच्च प्रा वि खुबानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.लोकनृत्य प्रतियोगिता में रा प्रा वि बड़गांव से श्रीमती सुनीता देवी व कु आस्था की जोड़ी ने प्रथम राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुद्धगांव से श्रीमती किरण व कु दिव्यांशी की जोड़ी ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा से श्रीमती अनीता देवी व अंकित धसमाना की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खुबानी ने प्रथम तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पैनलगांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. प्रदर्शनी एवं स्टॉल जिसमें शिक्षक,महिला प्रेरक समूह व छात्र-छात्राओं की सामूहिक भागीदारी थी, में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव ने प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खर्का ने द्वितीय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंधन समिति पुरुस्कार हेतु राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा की विद्यालय प्रबंधन समिति की शानदार डॉक्यूमेंटेशन युक्त फ़ाइल का चयन दो निर्णायकों की समिति द्वारा किया गया, बेहतरीन कार्यों हेतु समिति को सर्वश्रेष्ठ एम एम सी के पुरस्कार से नवाजा गया. इन सभी प्रतियोगिताओं के सफल क्रियान्वयन एवं निर्णायक मंडल में बेहतरीन भूमिका का निर्वहन करने में श्री सुरेंद्र सिंह रावत, श्रीमती दीपा रानी,श्रीमती पूनम बिष्ट,श्रीमती सरला चमोली, श्रीमती मनीषा जोशी, श्रीमती निधि नौटियाल, श्रीमती नेहा मोहन, श्री रविंद्र कुमार, श्री अवधेश खंतवाल,श्रीमती मंजू कपूर,श्रीमती बीना रावत, श्रीमती नीरू अग्रवाल,श्रीमती जयश्री कंडवाल, राजीव थपलियाल आदि ने योगदान दिया. इस कार्यक्रम में सभी बच्चों, अभिभावकों तथा अथितियों के लिये जलपान एवं दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गयी थी.अंत में प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा के प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल द्वारा किया गया.

Related articles

*रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अन्तर्गत...

रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण...

*सावन मास में शिव आराधना का महत्व, कैसें करें शिव पूजन, क्या फल मिलता है शिव पूजन से?* *ऋषि कण्डवाल(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार...

शिव आराधनासावन मास में भगवान शंकर की पूजा उनके परिवार के सदस्यों संग करनी चाहिए। इस माह में...

पहाड़ की बोडीयां – जीवंत गाथा: महेंद्र पाल सिंह रावत, लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं।

"पहाड़ की बोडीयां - जीवंत गाथा: लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। आलेख: महेंद्र, पूर्व...

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...