रिखणीखाल:सड़क दुर्घटना में घायल बुलेरो चालक के लिए देवदूत बनी पौड़ी पुलिस, समय पर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल।

Date:

Share post:

सड़क दुर्घटना में घायल बुलेरो चालक के लिए देवदूत बनी पौड़ी पुलिस, समय पर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।


इसी क्रम में आज सुबह स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से थाना रिखणीखाल पर सूचना प्राप्त हुई कि सतपुली रिखणीखाल मार्ग पर सीरवाना स्थान के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, इस सूचना पर थाना रिखणीखाल पुलिस टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची, मौके पर पहुंचने से पता चला कि एक बुलेरो वाहन UK 07GA0031 सड़क से करीब 30 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर रखा है जिसमें तीन लोग सवार थे पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों और आपदा उपकरणों की मदद से घायल व्यक्ति सतपाल को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार हेतु तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल भेजा गया तथा अन्य दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो जाने के कारण दोनों शवों को निकाल कर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई।
नाम पता घायल व्यक्ति
1.सतपाल उर्फ कोमल (उम्र 41 वर्ष) पुत्र दलवीर सिंह, निवासी- खूनीबढ़ कोटद्वार।(वाहन चालक)

नाम पता मृतक व्यक्ति
1.जसबीर सिंह (उम्र 36 वर्ष) पुत्र भगत सिंह, निवासी- बगर गांव, रिखणीखाल ।
2..मनवर सिंह (उम्र 40 वर्ष) पुत्र दिलबर सिंह, निवासी- डाबरिया, रिखणीखाल ।

Related articles

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...

**रिखणीखाल:वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी**

वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी रिखणीखाल।ग्राम पंचायत काण्डा, विकास...

कोटद्वार: बुद्धापार्क सौंदर्यीकरण के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद प्रवेन्द्र रावत ने लगाया पार्षदों की उपेक्षा का आरोप

कोटद्वार। नगर निगम के एक कार्यक्रम में पार्षदों को अपेक्षित सम्मान न मिलने को लेकर असंतोष सामने आया...

*सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा जनता...

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार...