धंधेबाजों का सिंडिकेट उनकी राजनीति को खत्म करना चाहता है अरविंद पाण्डेय : गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पाण्डेय का यह बयान कि उन्हें राजनीतिक रूप से निपटाने के लिए एक धन्धेबाज सिंडिकेट सक्रिय है तथा वर्तमान में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को नकारा नही जा सकता, अरविंद पाण्डेय की गणना भाजपा के ताकतवर नेता के रूप में रही है लेकिन कुछ समय से वे भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार मे हासिये पर दिखाई दे रहे हैं, पूर्व में उनकी पहचान भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में होती रही है लेकिन बिशन सिंह चुफाल के बाद कुमाऊँ क्षेत्र से अरविंद पाण्डेय इस तरह के दूसरे महत्वपूर्ण नेता हैं जिनकी राजनीति अवसान की ओर बढ़ रही है या जबरिया हाशिये पर धकेल जा रहे हैं, अपने बयान में अरविंद पाण्डेय ने कहा कि वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। गदरपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद पाण्डेय को जनाधार वाला नेता माना जाता है लेकिन कथित रूप से राजनीतिक विद्वेष के चलते उनकी राजनीति खत्म करने का आरोप भी लगते रहे हैं, अरविंद पाण्डेय जुझारू प्रवित्ति के नेता माने जाते हैं, अरविंद पाण्डेय अपने बयान सयम् के साथ रखने वाले नेता माने जाते हैं कथित रूप से धंधेबाज सिंडिकेट के हावी होने तथा उसके द्वारा भाजपा संगठन के खिलाफ कार्य करने का गंभीर आरोप कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहतर संकेत तो नही माना जा सकता। अरविंद पाण्डेय लगातार शराब विरोधी आन्दोलनों में सक्रिय रहे हैं तो प्रदेश में जिस तरह से शराब के कारोबारी फलफूल रहे हैं तो हो सकता है उनका इशारा शराब सिंडिकेट की तरफ हो, यदि वास्तव में शराब कारोबार से जुड़े लोग प्रदेश में इतने ताकतवर हो रहे हैं तो यह प्रदेश के लिए बहुत बुरी खबर है तथा उत्तराखण्ड की राजनीति में यह अशुभ संकेत माना जायेगा जिसके परिणाम बेहतर नही होंगे यह तय है।
धंधेबाज सिंडिकेट हावी उनकी राजनीति खत्म करना चाहता है। शराब विरोधी आंदोलनों में प्रमुख रहे हैं अरविंद पाण्डेय। कहीं इशारों में शराब सिंडिकेट की ओर इशारा तो नही।
Date:
Share post:



