पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों एवं मशीनों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का स्मरण करते हुए अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों एवं मशीनों की पूजा की और उनके बेहतर संचालन एवं रखरखाव की कामना की।

इस अवसर पर फार्मेसी अधिकारी विमल भट्ट, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनाली बिष्ट, एएनएम मुन्नी देवी, एएनएम विनीता मेवाड़, सीएचओ प्रवीन लिंगवाल एवं सीएचओ विकास रावत सहित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे।

