*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार गढ़वाल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार गढ़वाल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. डीएस नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ मीरा कुमारी ने हिंदी दिवस के महत्व एवं हिंदी की संवैधानिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उसकी आवश्यकता पर बल दिया।
डॉ विजयलक्ष्मी ने भाषा की प्राचीन परंपरा पर अपने विचार प्रस्तुत किया। डॉ प्रियंका भट्ट ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी मात्र भाषा नहीं है, बल्कि अंत:चेतन की अभिव्यक्ति है। हिंदी विभाग के प्रभारी प्रो. अरविंद अवस्थी ने बहुभाषिक विश्व में हिंदी की स्थिति पर प्रकाश डाला। डॉ राकेश कुमार शाह ने भाषाई मेल जोल पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच प्रेरणादायक पुस्तक भी वितरित की गई। अंत में अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने कहा कि राष्ट्रभाषा की अधिकारिणी हिंदी मात्र राजभाषा बनकर रह गई है, हमें अपने प्रयासों से उसे सम्मान दिलाना है और यही हिंदी दिवस मनाने की प्रासंगिकता है। यह हमारे ऋषि मुनियों की परंपरा है जो संस्कृति के रूप में फल फूल रही है। इस अवसर पर “हिंदी दिवस का महत्व एवं प्रासंगिकता” विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बी. ए. प्रथम सेमेस्टर के अंशुलिका ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और आस्था रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग के सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related articles

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...

पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजन

कोटद्वार, 15 सितंबर 2026। डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार गढ़वाल के देवभूमि उद्यमिता केंद्र...