रिखणीखाल-
पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम गाँवों में संचार नेटवर्किंग के अभाव व नेटवर्क वाधित होने से सी एम हेल्पलाइन नम्बर 1905 पर शिकायत दर्ज न होने से लोग परेशान नजर आ रहे!
प्राय: यह देखा गया है की पहाड़ी इलाके के गाँवों में सी एम हेल्पलाइन 1905 पर पूरी बात नहीं होने,नेटवर्क नहीं होने ,या फिर घंटों इन्तजार करने के बाद आधा अधूरी बात हो पाती है जिससे सही शिकायत दर्ज नहीं हो रही है,या होती ही नहीं है।
सी एम हेल्पलाइन पर कई शिकायतें सालों से लम्बित हैं या स्वत: बन्द कर दी जाती हैं। देखा गया है कि यह हेल्पलाइन एक वार्तालाप का एक जरिया है जो यहाँ की बात उस तरफ पहुंचानी है समस्या का समाधान तो बहुत दूर की बात है।दर्ज शिकायतों का निवारण नहीं होता।
स्थानीय लोगों की मांग है कि सी एम हेल्पलाइन मेें दर्ज होने वाली शिकायतों के लिए संचार विहीन व नेटवर्किंग वाधित क्षेत्रों के लिए एक विशेष व्हाटस एप्प Whattsapp नम्बर जारी हो,जिससे आसानी से शिकायतें दर्ज हो सके व निराकरण भी अवगत हो सके।तभी सफलतापूर्वक शिकायतें दर्ज व निराकरण हो सकता है।
