ढोंटियाल बसड़ा सौलीखांद मोटरमार्ग पर झाडियों के बीच सड़क ढूढने में हो रही समस्या ग्राम प्रधान जुकणिया किशोर देवरानी ने बताया कि सड़क के दोनों और लैंटाना सहित दूसरे प्रजाति की घास सड़क के दोनों और फैल गई है जिसके चलते वाहन चालक भ्रमित हो रहे हैं कि सड़क कहाँ तक है, दूसरा पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार के हमले होते हैं हिंसक जीव इन्हीं झाडियों के बीच छुपकर मानव तथा पालतू पशुओं पर हमला करते हैं इसके साथ ही सड़क पर विपरीत दिशा से दो वाहन पास होने पर भी दिक्कत हो रही है ग्राम प्रधान जुकणिया किशोर देवरानी ने लोक निर्माण विभाग दुगड्डा से यथाशीघ्र व्यापक जनहित में सड़क के दोनों और फैली झाडियों को हटाने की मांग की है।
*ढोंटियाल बसड़ा सौलीखांद मोटरमार्ग पर झाडियों का कब्जा वाहन चालक ढूंढ रहे सड़क ग्राम प्रधान जुकणिया किशोर देवरानी ने लोनिवि के ई ई को लिखा पत्र*
Date:
Share post:
