अवैध खैर कटान मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, छह फरार

Date:

Share post:

कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैंसडौन के सोनानदी रेंज में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से खैर का पेड़ काटकर उसकी लकड़ी ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पौड़ी गढ़वाल भेज दिया गया।

अवैध खैर कटान मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, छह फरार

वन विभाग के अनुसार, उप वन संरक्षक तरुण एस. एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी अनामिका बुक्करवाल के निर्देशन में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत 7 सितंबर 2026 को सोनानदी रेंज की टीम ने कालागढ़ पश्चिमी बीट के नलकट्टा कक्ष संख्या-7 में कार्रवाई की।

जांच के दौरान सामने आया कि एक सूखे खैर के वृक्ष का अवैध पातन कर उसकी लकड़ी जंगल से बाहर ले जाने का प्रयास किया गया था। इस मामले में वन विभाग की टीम ने विक्रम सिंह उर्फ गब्बर सिंह, निवासी कुवाखेड़ा खदरी, थाना बढ़ापुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कथित रूप से इस अवैध गतिविधि में छह अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी। इनमें अंग्रेज पुत्र हरनेक सिंह, सूरज पुत्र चांद सिंह, विशाल पुत्र रेशम सिंह, दलजीत पुत्र गुरमेज सिंह, अजय पुत्र गोविंदा सिंह और बॉबी पुत्र स्व. पलविंदर सिंह उर्फ कलेक्टर शामिल हैं। इनमें कुछ आरोपी बिजनौर, जबकि अन्य उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के निवासी बताए गए हैं।

वन विभाग की टीम ने काटे गए खैर के पेड़ की पूरी लकड़ी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोटद्वार के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की रिमांड पर जिला कारागार पौड़ी गढ़वाल भेजने के आदेश दिए गए।

वन विभाग के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य छह आरोपी फिलहाल अपने-अपने घरों से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की टीमें लगातार दबिश और तलाश अभियान चला रही हैं।

कार्रवाई के दौरान वन क्षेत्राधिकारी मुकुल सुनाल, वन दरोगा पवन कुमार कश्यप एवं सौरभ कुमार, वन आरक्षी अक्षय नकोटी, निशांत कुमार, मंदीप सहित अन्य वन कर्मचारी मौजूद रहे।

Related articles

*ढोंटियाल बसड़ा सौलीखांद मोटरमार्ग पर झाडियों का कब्जा वाहन चालक ढूंढ रहे सड़क ग्राम प्रधान जुकणिया किशोर देवरानी ने लोनिवि के ई ई को...

ढोंटियाल बसड़ा सौलीखांद मोटरमार्ग पर झाडियों के बीच सड़क ढूढने में हो रही समस्या ग्राम प्रधान जुकणिया...

*समाजिक समरसता का ताना बाना ना बिगड़ने पाये: अजय तिवाड़ी*

समाजिक समरसता का ताना बाना ना बिगड़ने पाये: जातिवाद की राजनीति और उसका कुप्रभाव देश हित में तो...

अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज कोटद्वार का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न

अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज कोटद्वार का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न कोटद्वार, 6 सितंबर 2026। अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ...

*मंच शुद्धिकरण मामले में बीजेपी-कांग्रेस पर बरसीं आप प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया कहा—जनमुद्दों से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास* *अलग खबर डाटकाम...

मंच शुद्धिकरण मामले में बीजेपी-कांग्रेस पर बरसीं आप प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदियाकहा—जनमुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने...