*कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए 1 सितंबर 1994 के खटीमा कांड एवं 2 सितंबर 1994 के मसूरी कांड की पूर्व संध्या पर कोटद्वार में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई*

Date:

Share post:

कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए 1 सितंबर 1994 के खटीमा कांड एवं 2 सितंबर 1994 के मसूरी कांड की पूर्व संध्या पर कोटद्वार में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में दीप जलाकर उनके बलिदान को नमन किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण की लड़ाई में खटीमा और मसूरी कांड का विशेष महत्व रहा है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भारत मोहन काला, जगदीपक रावत, उमेद सिंह भंडारी, रविंद्र सोंध, नरेश धस्माना, देवेंद्र रावत, संजू कश्यप, हयात सिंह, कृपाल सिंह गुसाईं, सीमा बिष्ट, विनीता, ब्रजेश चतुर्वेदी, गोवर्धन काला, राजेश बुड़ाकोटी, इकरामुद्दीन, मतलूब अहमद, विनोद अग्रवाल, अमित सोंध सहित अन्य लोगों ने दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया तथा उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास का संकल्प लिया। उक्त समाचार अलग खबर डाटकाम के साथ

— वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उक्रांद के संस्थापक सदस्य महेंद्र सिंह रावत द्वारा साझा की गई।

Related articles

*शिक्षक दिवस : गुरु-गौरव और राष्ट्र-निर्माण का पावन पर्व5 सितंबर – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती* *ख्याति प्राप्त प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल*

शिक्षक दिवस : गुरु-गौरव और राष्ट्र-निर्माण का पावन पर्व5 सितंबर - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती "गुरु गोविंद दोऊ खड़े,...

कोटद्वार में खटीमा व मसूरी कांड के शहीदों को दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए 1 सितंबर 1994 के खटीमा कांड एवं 2 सितंबर 1994...

*एम0ए0 भूगोल की छात्रा मंताशा ने यूजीसी नेट परीक्षा में लहराया परचम, महाविद्यालय में खुशी की लहर*

एम0ए0 भूगोल की छात्रा मंताशा ने यूजीसी नेट परीक्षा में लहराया परचम, महाविद्यालय में खुशी की लहर डॉ0 पी0...

*मोनिका नौगाईं ने उत्तीर्ण की जून 2026 यूजीसी नेट परीक्षा*

मोनिका नौगाईं ने उत्तीर्ण की जून 2026 यूजीसी नेट परीक्षा मोनिका नौगाईं ने जून 2026 में संस्कृत विषय से...