*कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में AI-Enabled Future-Ready Employability, Career & Research Development, and Institutional Process Excellence पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*

Date:

Share post:

कोटद्वार, 21अगस्त 2026। डॉ. पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में “AI-Enabled Future-Ready Employability, Career & Research Development, and Institutional Process Excellence through Lean Six Sigma” विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन जिसमें समस्याओं को समाधान में परिवर्तित करने तथा प्रक्रियाओं को बेहतर प्रदर्शन में बदलने की अवधारणा पर प्रतिभागियों को जानकारी इंटरनेशनल प्रोसेस एक्सीलेंस काउंसिल के रिसोर्स पर्सन श्री दीपक द्विवेदी द्वारा दी गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों को लीन सिक्स सिगमा व्हाइट बेल्ट का प्रमाणपत्र माननीय विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण द्वारा दिया गया। माननीय विधान सभा अध्यक्षा ने दो दिवसीय कार्यशाला की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में गुणवत्ता प्रबंधन, प्रक्रियाओं के सुधार तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी में प्रबन्धन सम्बन्धी कौशलों का विकास किया जा सकता है उन्होंने कहा कि ये हार्दिक हर्ष का विषय है कि हमारे कोटद्वार महाविद्यालय के लिए बायोटेक डिपार्टमेंट में एक्सीलेंस प्रोसेसिंग सैल बनाई जाएगी।
विभिन्न महाविद्यालयों से प्रतिभाग करने वाले प्राध्यापकों एवं छात्र- छात्राओं को विधान सभा अध्यक्ष द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार को भारत का प्रथम महाविद्यालय होने का गौरव प्राप्त हुआ है, जिसमें बायोटेक्नोलॉजी विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग एवं बी. जे. एम. सी. विभाग के अधिकांश छात्र छात्राएं लीन सिक्स सिगमा व्हाइट बेल्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन महाविद्यालय के आई ०क्यू० ए० सी० समन्वयक डॉ० आर०के० द्विवेदी द्वारा किया गया।

Related articles

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे विमल भट्ट और हरीश सिंह मेहता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव की बन रहे मिसाल

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे विमल भट्ट और हरीश सिंह मेहता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव की...

*एआई-सक्षम रोजगार, करियर एवं शोध विकास और लीन सिक्स सिग्मा पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ*

एआई-सक्षम रोजगार, करियर एवं शोध विकास और लीन सिक्स सिग्मा पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कोटद्वार, 20 अगस्त...

*खुद संरक्षण की बाट जोह रहा है कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय का भवन*

कृषि एंव भूमि संरक्षण विभाग के कार्यालय भवन की हालत हुई जर्जर :कोटद्वार में बुद्धापार्क जहाँ हर साल...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में हर घर तिरंगा अभियान -2026 के अंतर्गत हुआ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में हर घर तिरंगा अभियान -2026 के अंतर्गत हुआ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजनदिनांक 17अगस्त...