राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में हर घर तिरंगा अभियान -2026 के अंतर्गत हुआ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
दिनांक 17अगस्त 2026 को डॉ पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वतंत्रता दिवस विषयक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.एस. नेगी जी ने छात्रों को अपने आशीर्वचन में कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रों की प्रतिभा और उनके कौशल में वृद्धि होती है। क्योंकि शिक्षा पूर्ण करने के बाद इन्हीं छात्रों को जीवन के हर मोड़ पर अपनी प्रतिभा की परीक्षा देनी है और देश के लिए एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार होना है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विनोद सिंह भण्डारी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. आशाराम बिजल्वाण, समिति के सदस्य डॉ. आर.के. द्विवेदी, डॉ.जे.सी. भट्ट, डॉ.बिशन लाल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।प्रतियोगिता के बाद छात्रों में उत्साह देखा गया।
*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में हर घर तिरंगा अभियान -2026 के अंतर्गत हुआ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन*
Date:
Share post:
