*कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित*

Date:

Share post:

कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित

बीरोंखाल। विकासखंड बीरोंखाल के कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं महिला मंगल दल की महिलाओं ने वीरबाला तीलू रौतेली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर महिला मंगल दल द्वारा पारंपरिक गीत “तीलू धकी धै” के माध्यम से वीरबाला तीलू रौतेली की वीरगाथा प्रस्तुत की गई। महिलाओं की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया और तीलू रौतेली के साहस, शौर्य एवं बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनूप पटवाल ने कहा कि वीरबाला तीलू रौतेली की वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने क्षेत्र में तीलू रौतेली की स्मृति को और व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांडा मल्ला में प्रशासनिक मेले के आयोजन की मांग रखी।

उन्होंने टकौलीखाल से कांडा तक तीलू विजय पथ विकसित किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली से जुड़े इस क्षेत्र को उनकी वीरगाथा से जोड़ते हुए पर्यटन एवं सांस्कृतिक दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। इससे क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान मजबूत होने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों, महिला मंगल दल की महिलाओं एवं अन्य लोगों ने भाग लिया और वीरबाला तीलू रौतेली के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Related articles

*भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर कालेज कोटद्वार की आर्थिक रूप से...

भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर...

*कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर*

कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और...