*रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अन्तर्गत प्रथम चरण में श्री पृथ्वी विद्या मंदिर, झंडीचौड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया*

Date:

Share post:

रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अन्तर्गत प्रथम चरण में श्री पृथ्वी विद्या मंदिर, झंडीचौड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न प्रजाति के 25 वृक्ष रोपित किये गए।
विघालय परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ने किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि वृक्ष इस भूमि के केवल श्रृंगार ही नही बल्कि आने वाली पीढियो के जीवन के लिए उपहार है । उन्होने उपस्थित छात्र-छात्राओ को सामाजिक सेवा व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया ।
विघालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी नैथानी ने सभी आगन्तुको का स्वागत करते हुए कहा कि विघार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना होगा ।
इस अवसर शरतचन्द गुप्ता , डा• के एस नेगी, विजय कुमार माहेश्वरी , प्रबन्धक गिरीश नैथानी , सचिव वीना रावत ने हरेला पर्व के महत्व, इन्ट्रेक्ट क्लब की भूमिका तथा रोटरी इन्टरनेशनल के सेवा कार्यो एवं उद्देश्यों के बारे में विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन सचिव वीना रावत ने किया ।
कार्यक्रम में इंटरैक्ट क्लब के 26 छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों एवं रोटेरियनों ने मिलकर नीम, अमरूद, आँवला, अर्जुन एवं बेल के 25 पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा वृक्षों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लेने के साथ हुआ। यह आयोजन प्रकृति के प्रति प्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण रहा ।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, सचिव सुश्री वीना रावत, शरत चन्द्र गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष विजय कुमार माहेश्वरी , अमित अग्रवाल, भुवनेश कुंज, डी. पी. सिंह, डॉ. के. एस. नेगी, श्रीमती उषा अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, दिनेश चन्द्र, गुरुबचन सिंह एवं अशोक अग्रवाल , विघालय के शिक्षक महेन्द्र सिंह, दीपक सिंह, विवेकानंद सिंह, सौम्य भारद्वाज, श्रीमती अनीता भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गोपाल चन्द्र बंसल
प्रवक्ता

Related articles

*सावन मास में शिव आराधना का महत्व, कैसें करें शिव पूजन, क्या फल मिलता है शिव पूजन से?* *ऋषि कण्डवाल(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार...

शिव आराधनासावन मास में भगवान शंकर की पूजा उनके परिवार के सदस्यों संग करनी चाहिए। इस माह में...

पहाड़ की बोडीयां – जीवंत गाथा: महेंद्र पाल सिंह रावत, लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं।

"पहाड़ की बोडीयां - जीवंत गाथा: लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। आलेख: महेंद्र, पूर्व...

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...

कोटद्वार:वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।...