वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह के नेतृत्व में दर्जनों फलदार पौधे लगाए गए जिसमें आम, अमरूद, कटहल, आंवला, नींबू, शहतूत, आदि छायादार पौधों को लगाए गए वार्ड नंबर 37 के पश्चिम के उच्चतम माध्यमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल, प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर, नलकूप के प्रांगण में, इन पौधों को लगाए गए पार्षद सुखपाल शाह ने कहा 16 जुलाई से उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला शुरू हो गया है जो पूरा एक महीना तक चलता रहेगा।



इस दौरान और भी अनेक फलदार, छायादार पौधे को लगाया जाएगा उन्होंने कहा वार्ड नंबर 37 पश्चिम में 95% से अधिक परिवार खेती बाड़ी करते हैं जिनकी अपनी स्वयं की भूमि है उन सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति जंग जागरूकता के माध्यम से फलदार छायादार पौधे लगाने के लिए जन जागरूकता चलाया जाएगा




इस अवसर पर पूर्व प्रधान पुष्पा शाह, पूर्व प्रधान हरि सिंह रावत, सतीश नेगी, अर्जुन सिंह, कमलेश सिंह, गोविंद सिंह, नयन सिंह, राजेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती राजेश्वरी देवी, रामेश्वरी देवी, पर्यावरण मित्रों, राजू हवलदार, नवीन कुमार, मोहन कुमार, तीनों विद्यालयों के शिक्षकों, भोजन माताओं मैं इस कार्य में भाग लिया

