डॉ. पी. डी. बी. एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Date:

Share post:

डॉ. पी. डी. बी. एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

कोटद्वार। डॉ. पी. डी. बी. एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाएँ तथा ‘हरित उत्तराखंड’ के निर्माण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, वनस्पति विज्ञान विभाग, एनसीसी (NCC) तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा रोपित पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी से अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके

Related articles

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...

कोटद्वार:वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।...

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने हरेला पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, पीपल का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं सिंचाई राज्य मंत्री...

*धर्म का मार्ग: कैसे बना सिंह माता की शवारी : ऋषि कण्डवाल जी(लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्यमंत्री हैं*

एक बार भगवान शिव द्वारा परिहास में 'काली' कहे जाने पर माता पार्वती को गहरा दुख हुआ। अपने...