वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झण्डीचौड़ में विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खण्डूरी ने आयोजित बैठक में जनता की समस्याएं सुनी, पार्षद सुखपाल शाह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, वन्य जीवों द्वारा खेती के नुकसान जैसीं समस्याओं को उठाया

Date:

Share post:

वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडी चौड में उत्तराखंड प्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी भूषण क्षेत्र जनसुनवाई और समस्याओं के बारे में एक विशाल बैठक वार्ड 37 के कृष्ण वेडिंग पॉइंट मैं हुई जिसमें बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं बुजुर्गों युवाओ ने भाग लिया वार्ड 37 के पश्चिम झंडी चौड के पूर्व प्रधान पुष्पा शाह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी बात रखी वार्ड 37 के पार्षद सुखपाल शाह ने वार्ड की तरफ से माननीय अध्यक्ष जी का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया तथा कई समस्याओं से माननीय अध्यक्ष जी को अवगत कराया जिसमें पार्षद जी ने कहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडी चौड में रात्रि इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा होनी चाहिए बरसात आने वाली है सांप बिच्छू बरसात में काफी निकलते हैं जिससे आदमियों को जान माल का नुकसान होने की संभावना होती है ऐसी स्थिति में सांप के इंजेक्शन, कुत्ते का इंजेक्शन हर समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडी चौड उपलब्ध होना चाहिए 108 की व्यवस्था परमानेंट यहां की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में होनी चाहिए।

भारत सरकार द्वारा बहुत बड़ी योजनाएं पीएम आवास योजना चल रही है 12महीना से ज्यादा समय हो गए हैं आवास के लाभार्थियों को आवास की किस्त नहीं मिल पा रही है जबकि वर्तमान में लाभार्थियों को नोटिस भेजा जा रहा है जिन लोगों को 20000 की प्रथम किस 1 साल पहले मिली थी उन्होंने अपना प्लेनट बना दिया है मगर आगे की आवास की किस्त नगर निगम नहीं दे पा रहा है कई लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं कि पैसा वापस करो इस संबंध में वार्ड 37 के पार्षद सुखपाल शाह ने शहरी विकास मंत्रालय का पत्र भी वह क्षेत्र की जनता की ओर से एक पत्र माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी को दिया उन्होंने भी आश्वासन दिया है

इसमें शीघ्र कार्रवाई होगी इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी गौ रक्षा संघ सुरेश आर्य, राहुल शाह, नरेश कुमार भारद्वाज, मनमोहन सिंह, चंद्रपाल शाह , रामेश्वरी देवी बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष, विनीता गवाड़ी, राजेंद्र सिंह चौहान, हरि सिंह रावत, सुरेश चंद, टीकाराम, विजयपाल शाह, हिमांशु शाह, नरेंद्र सिंह नेगी, पुरण खुल्बे, नयन सिंह बिष्ट, देवेश्वरी देवी, शकुंतला देवी, आदि बड़ी संख्या में महिला मंगल दल, कीर्तन मंडली ने भाग लिया संचालन बलवीर रमेला ने किया

Related articles

गिरजा मंदिर के वार्षिक अनुष्ठान में शामिल हुए सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल, किया वृक्षारोपण, ग्रामीणों से की विकास योजनाओं पर चर्चा

दुगड्डा ब्लॉक की बिजनूर ग्राम सभा के बड़ोल गांव स्थित गिरजा मंदिर में आयोजित वार्षिक अनुष्ठान में सिंचाई...

*रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के पांचवे दिन नगर के सड़क किनारे कारोबार करने...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के पांचवे दिन...

*आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का नाम कण्वनगरी एक्सप्रेस की जाये:अरविंद दुदपुडी़*

बी एड प्रशिक्षित युवा संघ के प्रवक्ता अरविन्द दुदपुड़ी ने प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से गढवाल सांसद अनिल...

*शपथ का वो दिन, जब पहाड़ का बेटा, हिंदुस्तान का रक्षक बनता है* आलेख महेन्द्र पाल सिंह रावत (अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति)* *

शपथ का वो दिन, जब पहाड़ का बेटा, हिंदुस्तान का रक्षक बनता है आलेख - महेंद्र पाल सिंह रावत,...