गिरजा मंदिर के वार्षिक अनुष्ठान में शामिल हुए सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल, किया वृक्षारोपण, ग्रामीणों से की विकास योजनाओं पर चर्चा

Date:

Share post:

दुगड्डा ब्लॉक की बिजनूर ग्राम सभा के बड़ोल गांव स्थित गिरजा मंदिर में आयोजित वार्षिक अनुष्ठान में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान हिमानी मैठाणी की अध्यक्षता में एक विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विकास एवं सिंचाई सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

गोष्ठी में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में अनसूया प्रसाद काला, दिवाकर काला, सुनील काला, कैलाश कुकरेती, गंभीर सिंह तथा राधेश्याम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, नई योजनाओं एवं विभिन्न प्रस्तावों को लेकर सिंचाई राज्य मंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की। ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनते हुए ऋषि कण्डवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सिंचाई राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों और ग्रामीणों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के प्रत्येक खेत तक पानी पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ क्षेत्र के विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के मुद्दों पर भी सार्थक संवाद हुआ।

Related articles

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झण्डीचौड़ में विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खण्डूरी ने आयोजित बैठक में जनता की समस्याएं सुनी, पार्षद सुखपाल शाह ने प्रधानमंत्री आवास...

वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडी चौड में उत्तराखंड प्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी भूषण क्षेत्र जनसुनवाई...

*रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के पांचवे दिन नगर के सड़क किनारे कारोबार करने...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के पांचवे दिन...

*आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का नाम कण्वनगरी एक्सप्रेस की जाये:अरविंद दुदपुडी़*

बी एड प्रशिक्षित युवा संघ के प्रवक्ता अरविन्द दुदपुड़ी ने प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से गढवाल सांसद अनिल...

*शपथ का वो दिन, जब पहाड़ का बेटा, हिंदुस्तान का रक्षक बनता है* आलेख महेन्द्र पाल सिंह रावत (अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति)* *

शपथ का वो दिन, जब पहाड़ का बेटा, हिंदुस्तान का रक्षक बनता है आलेख - महेंद्र पाल सिंह रावत,...