*रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के पांचवे दिन नगर के सड़क किनारे कारोबार करने वालों को सेल्टर वितरित किये गये*

Date:

Share post:

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के पांचवे दिन नगर के विभिन्न जगहो पर सड़क के किनारे 10 सब्जी , जूस बेचने वाले व मोसियो को धूप व वर्षा से बचाव के लिये शेल्टर वितरित किये गये ।
पटेल मार्ग कोटद्वार में उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने किया । उन्होने कहा कि रोटरी क्लब आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियो की सहायता के लिए हमेशा अग्रणी रहता है ।मोची व सब्जी , जूस का काम करने वाले लोग दिन भर धूप व वर्षा मे काम करते है । इसी भावना के तहत आज 10 सड़क के किनारे काम करने वालो को बड़े छाते बाँटे गये ताकि वे धूप व वर्षा से बचाव करके अपना कार्य करते रहे । उक्त सुविधा के लाभार्थी आशीष सैनी, दीपक, दयाराम, निरंजन इत्यादि रहे ।
उक्त कार्यक्रम का संचालन सचिव विजय कुमार ने किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषिऐरन,सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष डी पी सिंह,अनीत चावला, मनीष अग्रवाल , विजय कुमार माहेश्वरी,गोपाल बंसल, अशोक अग्रवाल, बीना रावत, राजेश गुप्ता इत्यादि सदस्य उपस्थित थे । उपरोक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में
गोपाल बंसल
प्रवक्ता रोटरी क्लब द्वारा दी गई।

Related articles

*आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का नाम कण्वनगरी एक्सप्रेस की जाये:अरविंद दुदपुडी़*

बी एड प्रशिक्षित युवा संघ के प्रवक्ता अरविन्द दुदपुड़ी ने प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से गढवाल सांसद अनिल...

*शपथ का वो दिन, जब पहाड़ का बेटा, हिंदुस्तान का रक्षक बनता है* आलेख महेन्द्र पाल सिंह रावत (अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति)* *

शपथ का वो दिन, जब पहाड़ का बेटा, हिंदुस्तान का रक्षक बनता है आलेख - महेंद्र पाल सिंह रावत,...

राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने बरसूड़ी स्नेह मिलन समारोह में संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर

दिनांक 17-18 जून 2026 को द्वारीखाल विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम- बरसूड़ी का 10 वां स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया...

*रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के तृतीय दिन भीषण गर्मी के बीच राहगीरो...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के तृतीय दिन...