गढ़वाली संस्कृति के संरक्षण का सशक्त माध्यम हैं मिलन समारोह: सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल

Date:

Share post:

यमकेश्वर। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिमलना में गौड़ भ्रातृ मण्डल द्वारा आयोजित भव्य मिलन समारोह में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी समृद्ध गढ़वाली परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी लोक संस्कृति, सामाजिक मूल्यों एवं पारंपरिक विरासत से परिचित कराते हैं तथा समाज में एकता और भाईचारे को भी सुदृढ़ बनाते हैं।

राज्य मंत्री ने कहा कि प्रवासी समाज के लिए भी इस प्रकार के मिलन समारोह विशेष महत्व रखते हैं। अवकाश के समय अपने गांव लौटकर परस्पर मिलना-जुलना, पुराने संबंधों को पुनर्जीवित करना तथा बीते समय की यादों को साझा करना सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रमिला बलूनी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन बलूनी द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता गौड़ भ्रातृ मण्डल के अध्यक्ष सोम गौड़ ने की।

समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रवासी जनों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं पारंपरिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन आपसी सद्भाव, सहयोग और सांस्कृतिक गौरव के संदेश के साथ हुआ।

Related articles

*कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित*

कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित बीरोंखाल। विकासखंड बीरोंखाल के कांडा मल्ला में वीरबाला...

*भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर कालेज कोटद्वार की आर्थिक रूप से...

भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर...

*कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर*

कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज...