भागवत कथा एवं गौड़ भराती मंडल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल

Date:

Share post:

यमकेश्वर/कांडाखाल। क्षेत्र के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता के क्रम में माननीय सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल आगामी 13 एवं 14 जून को विभिन्न आयोजनों में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे एवं यमकेश्वर विधानसभा में क्षेत्र भ्रमण करेंगे।

सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल 13 जून को अपराह्न 2 बजे से कांडाखाल क्षेत्र के हतनूर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में सहभागिता करेंगे। इसके उपरांत सायं 4 बजे ग्राम पोखरी, अजमेर (यमकेश्वर) के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

कार्यक्रम के अगले चरण में 14 जून को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक यमकेश्वर विकासखंड के सिमलना गांव में आयोजित गौड़ भराती मंडल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन में क्षेत्रीय सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक विषयों पर चर्चा होने के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में पहुंचकर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को सफल बनाने की अपील की है।

Related articles

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...

*राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर होगी गहन चर्चा*।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर...

*सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .आलेख महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति* *अलग खबर डाटकाम*

सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .. वर्दी उसने नहीं पहनी, लेकिन सबसे लंबी लड़ाई उसी की है ...

*स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड – जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल*

स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड -...