पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ; पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष तथा कोटद्वार की राजनीति में व्यापक प्रभाव रखने वाले महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश प्रदेश तथा कोटद्वार क्षेत्र की महिलाओं को आठ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि दुनिया की आधी आबादी आज सफलतापूर्वक जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं चाहे वह भारतीय सेना के तीनों अंगों वायु सेना, थल सेना, और नेवी में देश की रक्षा हो या सिविल सेवाओं में आज महिलाओं ने हर तरफ सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भारत की महामहिम राष्ट्रपति एक महिला हैं शिक्षा राजनीति और सामाजिक आंदोलन में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर समस्त देशवासियों और खासकर परिवार से लेकर समाज और देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई प्रेषित की है।



