28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक विकासखण्डवार बैंक ऋण शिविर आयोजित होंगे

Date:

Share post:

28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक विकासखण्डवार बैंक ऋण शिविर आयोजित होंगे

स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल सुविधा से जोड़ने की कवायद तेज


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने और सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति में तेजी लाने के लिये जिले में 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक विकासखण्डवार बैंक ऋण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) पौड़ी विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि शिविरों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के लंबित ऋण आवेदन पत्रों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक शाखाएं शिविरों के दौरान पात्र समूहों के ऋण स्वीकृत एवं वितरित कर अधिक से अधिक समूहों को सीसीएल सुविधा उपलब्ध कराएं।

उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे जारी रोस्टर के अनुसार ऋण शिविरों के आयोजन को सुनिश्चित करें और शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए सक्रिय सहयोग दें। साथ ही जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक पौड़ी को यह भी निर्देश दिये हैं कि वे सभी बैंक नियंत्रकों और शाखा प्रबंधकों को शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।

Related articles

*मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू*

मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को...

*शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास* *अलग खबर डाटकाम*

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...

*अलग खबर डाटकाम* *देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ ...

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...