*हजार ग्राम हजार धाम हमारी भाषा हमारी पछयाण के तहत आयोजित पांचवीं अष्ट पजल धाम जात्रा शनिवार को सतपुली पहुंची। पत्रकार जगमोहन डांगी सम्मानित किए गये*

Date:

Share post:

सतपुली पहुंची पांचवीं पजल धाम जात्रा
ग्रामीण पत्रकारिता के लिए जगमोहन डांगी को मिला पजल लोक साहित्य सम्मान

सतपुली । हजार ग्राम हजार धाम हमारी भाषा हमारी पछयाण के तहत आयोजित पांचवीं अष्ट पजल धाम जात्रा शनिवार को सतपुली पहुंची। जहां पहुंचकर ग्रीन पब्लिक स्कूल सतपुली और पौड़ी रोड स्थित एक चौहान लॉज में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
काव्य गोष्ठी में गढ़वाली भाषा को संरक्षति रखने के लिए लेखक साहित्यकार और कवियों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई ।
कार्यक्रम में लोकभाषा कवि संदीप गढ़वाली की पहली पुस्तक घचाक पर विस्तृत चर्चा की गई । जिसमें पंचायत चुनाव और गांव की पंचायत चौक में दाना सैयांणा की कचहरी कै टीवी डिवेड से कम नी को लेकर कविता लिखी गई है।
इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण पत्रकारिता के लिए अनवरत रूप उल्लेखनीय कार्य कर रहे ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी को कुसुम जगमौरा पजल लोक सहित्य सम्मान से सम्मानित किया ।
कार्यक्रम का संचालन सुशील बुडकोटी शैलांचली द्वारा किया गया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान कहा की चौहान परिवार हमेशा ही लोक साहित्य,लोक भाषा, गढ़वाली भाषा और सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों के सहयोग में हमेशा ही अग्रणीय रहा है।
और उन्होंने धन्यवाद दिया पजल सम्राट जगमोहन सिंह जगमोरा और उनके दल का की उन्होंने अपनी दो दिवसीय यात्रा का अंतिम पड़ाव में चौहान परिवार के रूप में मुझे समलीत किया। ग्रीन पब्लिक स्कूल के प्रबधक राकेश डोबरियाल, लेखक साहित्यकार और कवि रोशन लाल, हरीश जुयाल कुटज, संदीप गढ़वाली, पयाश पोखड़ा, राकेश खंतवाल, कमल रावत, सतीश रावत सहित स्थानीय साहित्य प्रेमी ने भी अपनी अपनी कविताओं और व्यवस्थाओं पर व्यंग्यों से ख़ूभ तंज कसे

इससे पहले इंटर कॉलेज बड़खोलू में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक लोकेश वर्मा को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर स्थानीय लोक गायक हेमंत बिष्ट,जीतू मियां राठौर सहित कही ग्रामीण महिलाओं को भी सम्मानित किया इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह रावत,सतीश रावत,सुभाष गुसाई, मनीष खुग़शाल स्वतंत्र,लक्ष्मण डुकलाण,कमल रावत आदि गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही कार्यकम संचालन सुशील बुड़ाकोटी “शैलाचली” ने किया

Related articles

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...