*स्व: बलदेव सिंह आर्य की 114 जयंती पर कांग्रेस ने स्व: आर्य को दी श्रद्धांजलि*

Date:

Share post:

आज कांग्रेसियों ने उमथ गांव (हनुमंती) पट्टी- शीला, बि. ख. दुगड्डा, पौड़ी गढ़वाल में जन्मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उप्र के पूर्व बशिष्ठ कैबिनेट मंत्री स्व. बलदेव सिंह आर्य की 114 वीं जयंती पर ब्लाक अध्यक्ष दुगड़ा राजीव जखमोला की अगुआई उनके पैतृक गांव उमथ गांव के साथ ही दुगड्डा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनको स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस महान समाज सुधाकर का जन्म आज ही के दिन 12 मई 1912 को हुआ, 1949- 50 तक वे संसद सदस्य मनोनीत हुए और 1952 में पहली बार ‘पौड़ी -बद्रीनाथ’ उप्र विधान सभा सुरक्षित सीट से निर्वाचित हुए थे और कई बार राज्य मंत्री और कैबिनेट मंत्री के पद को सुशोभित किया। उन्होंने संघर्ष पूर्ण जीवन में दलितों का ‘डोली -पालकी’ का प्रयोग न करने के सामाजिक प्रतिबंधों का संघर्ष पूर्ण प्रतिरोध से समाज को भेदभाव के प्रति जागृत करने का कार्य किया। स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणीय भूमिका निभाते हुए जेल की सजाएं काटी, और अपने मंत्रित्व काल में कोटद्वार से दिल्ली कोच एवं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा दिलाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही शिक्षा के क्षेत्र मे प्रदेश एवं पर्वतीय जिलों में प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना में योगदान प्रदान किया, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस बीच दुगड़डा में SDM कोटद्वार ने भी स्व बलदेव सिंह आर्य जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए। आज के कार्यक्रम में श्री श्रीमती रुचि केंतुरा, ब्लाक अध्यक्ष दुगड़डा राजीव जखमोला, ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल रतूड़ी, स्व.बलदेव आर्य जी के भतीजे जयद्रथ आर्य, पूर्व ब्लाक कनिष्ट प्रमुख अशोक रावत, पूरण सिंह, राकेश रावत, पियूष केंतुरा, कुंदन सिंह। संदीप भट्ट, श्रीमति मंजू देवी, सुनीता देवी, पूनम शाह, बलबीर सिंह, रमेश चंद्र आदि सम्मिलित थे।

Related articles

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...