स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा : कंडोलिया मैदान से कलेक्ट्रेट तक निकली स्वच्छता रैली निकली स्वच्छता रैलीमानव श्रृंखला बनाकर दिया गया स्वच्छता का संदेश

Date:

Share post:


स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा : कंडोलिया मैदान से कलेक्ट्रेट तक निकली स्वच्छता रैली
मानव श्रृंखला बनाकर दिया गया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज जनपद मुख्यालय पौड़ी में कंडोलिया मैदान से रामलीला मैदान तक स्वच्छता रैली का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रातः 10 बजे कंडोलिया मैदान में स्कूली छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन शैली बननी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान रैली कंडोलिया मैदान से प्रारंभ होकर बस स्टेशन, कलेक्ट्रेट होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची। रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहो’ जैसे नारे लगाते हुए लोगों को जागरुक किया।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वच्छता को अपनी आदत बनाकर समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में योगदान दें

इस अवसर पर सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (रि.) करन सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, पीडी स्वजल दीपक रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर रावत, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल, भारत स्काउट गाइड पौड़ी के सचिन केसर सिंह असवाल, खेल समन्वयक योगंबर नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related articles

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...