सतपुली: सतपुली में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह चौहान के पक्ष में आयोजित हुई रैली, लोगों ने फूल मालाओं के साथ किया स्वागत।

Date:

Share post:

सतपुली: सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान को मिल रहा जन समर्थन:

सतपुली नगर में पंचायत चुनाव में राजनीतिक माहौल लगातार तेज हो रहा है नयार घाटी में शीतकाल में ठिठुरन भरा सर्द माहौल इस बार पंचायत चुनाव के चलते गर्माया नजर आ रहा है। बात करें कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह चौहान के समर्थन में मुहल्लों से लेकर सड़कों में जनसैलाब उमड़ा नजर आ रहा है आज रोड़ शो के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह चौहान के समर्थन में लोग खुलकर आगे आ रहे हैं

आलम यह था कि स्थानीय लोग सड़क पर कांग्रेस प्रत्याशी को माल्यार्पण करने के लिए प्रतीक्षारत नजर आये यद्यपि नगर पंचायत चुनाव में अभी बीस दिन बाकी हैं लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र सिंह चौहान के समर्थन में सतपुली में लोग खुलकर सामने नजर आ रहे हैं।

विदित हो कि प्रसिद्ध समाजसेवी तथा उद्यमी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के कनिष्ठ पुत्र जितेंद्र सिंह चौहान पर नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस ने दांव खेला है तथा जितेंद्र सिंह चौहान ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा है कि सकारात्मक, विकास परक सोच के साथ वे सतपुली नगर पंचायत की दिशा व दशा बदलने का काम करेंगे।

Related articles

*आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही*।

आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही। कांवड़...

*कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित*

कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित बीरोंखाल। विकासखंड बीरोंखाल के कांडा मल्ला में वीरबाला...

*भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर कालेज कोटद्वार की आर्थिक रूप से...

भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर...