सतपुली नगर के समग्र विकास का खाका तैयार, सतपुली को दूंगा एक नई पहचान : जितेंद्र चौहान कांग्रेस प्रत्याशी नगर पंचायत सतपुली।

Date:

Share post:

सतपुली को संवारेंगे युवा जितेंद्र चौहान: कहते हैं युवा समय से आगे देखता है, सतपुली नगर से कांग्रेस ने युवा चेहरे जितेंद्र चौहान पर नगर पंचायत अध्यक्ष पर दांव चल कर भारतीय जनता पार्टी को चौंका दिया है, जितेंद्र चौहान के पक्ष में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी में भी एक बड़ा वर्ग उनके पक्ष में खड़ा रहेगा क्योकिं पार्टी लाइन से भी अलग उनके परिवार तथा उनके पिता के गुणों के चलते सतपुली नगर जितेंद्र चौहान मय नजर आयेगा। बात करें जितेंद्र चौहान की पारिवारिक पृष्ठभूमि की तो प्रसिद्ध समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के कनिष्ठ पुत्र जितेंद्र सिंह चौहान के पिता सुंदर सिंह चौहान एक प्रसिद्ध समाजसेवी रहे हैं गरीब असहाय लोगों के मददगार सुंदर सिंह चौहान का विराट व्यक्तित्व जितेंद्र चौहान के पीछे खड़ा है।

कहा जाता है कि बाप का पूत राजा का घोड़ा, और नही तो थोड़ा थोड़ा। जितेंद्र सिंह चौहान में भी समाजसेवी सुंदर सिंह चौहान का खून है। जब पूरे देश दुनिया में उद्योग पति मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में हुए हजारों करोड़ के खर्च की चर्चा हो रही थी तो लोग सुंदर सिंह चौहान को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत कर रहे थे जिन्होंने गरीबों की बेटियों की शादी धूमधाम से कराई। अपने श्रेष्ठ और मानवीय गुणों से सुंदर सिंह चौहान अंबानी से कहीं बड़ा कद हासिल कर गये। कहा भी जाता है। तमन्ना दर्द दिल में हो तो कर खिदमत फकीरों की नहीं वो लोग मिलते हैं अमीरों के घराने में। खैर बात करें सतपुली नगर पंचायत चुनाव की तो कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह चौहान युवा हैं संस्कारी हैं सतपुली नगर के युवाओं को वे अपने पक्ष में कितना झुका पाते हैं यह देखना महत्वपूर्ण होगा। सतपुली नगर में कांग्रेस संगठनात्मक रूप से मज़बूत है तथा एक जनसमर्थन हासिल युवा को टिकट मिलने से सतपुली नगर पंचायत का राजनीतिक माहौल बेहद गर्मा गया है। देखना रूचि कर होगा कि जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती है चुनावी गणित का ऊंट किस करवट बैठता है लेकिन सतपुली नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी के पुत्र तथा युवा उद्यमी जितेंद्र सिंह चौहान को नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट देकर कांग्रेस ने एक मजबूत दांव खेल दिया है।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...