सतपुली नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के युवा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह चौहान ने सतपुली नगर में जनता के साथ सीधे संवाद के तहत जनसम्पर्क के दौरान कहा कि वे सतपुली नगर को समस्याओं से मुक्त एक आदर्श शहर बनाने के संकल्प को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं कुछ लोगों ने आज के दौर में राजनीति की परिभाषा बदली है लेकिन उनके लिए राजनीति सेवा का उपक्रम है, मेरा मकसद राजनीति से धन कमाने या झूठ का सहारा लेकर भोले भाले नगरवासियों को बर्गलाने का नही है मेरा मकसद सतपुली के हर मुहल्ले(वार्ड) में गलियों सड़क स्वच्छ पेयजल और स्ट्रीट लाइट्स से शहर को जगमगाने का है। सतपुली नगर तथा प्रत्येक वार्ड मे स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना है। बच्चों, बड़े बुजुर्गों, और मातृशक्ति के लिए एक सुंदर पार्क स्थापित करने का मेरा लक्ष्य है और सतपुली नगर में पुराने भवनों की मरम्मत के लिए नगर पंचायत की ओर से आर्थिक सहयोग के लिए बजट की व्यवस्था को प्राथमिकता देकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता की योजना पर कार्य किया जायेगा, इसके साथ ही सतपुली नगर में सामुदायिक भवन निर्माण करने, आंगनबाड़ी केन्द्र, तथा शिक्षा के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण संस्थानों को किस तरह सतपुली नगर में स्थापित कराया जा सकता है जिससे कि सतपुली नगर तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के बच्चों को उच्च तथा तकनीकी शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हों उसके लिए गंभीर प्रयास किये जायेंगे जिससे कि हमारे युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हासिल हो सके। सतपुली नगर पंचायत से कांग्रेस पार्टी के युवा उम्मीदवार जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि गौ माता तथा निराश्रित गौवंश के लिए सुविधा सम्पन्न गौशालाएं बनाई जायेंगी, इसके साथ ही सरकार द्वारा युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्ग लोगों के हित के लिए बनाई गई योजनाओं को जनता के सम्मुख लाकर उनका लाभ आम तथा गरीब लोगों को उपलब्ध हो इसके लिए नगर पंचायत कार्यालय में अलग से केन्द्र की स्थापना की जायेगी, क्षेत्र के शिक्षित युवाओं और बालिकाओं को रोजगार स्वरोजगार स्थापना के लिए मार्गदर्शन परामर्श और बैंक के माध्यम से सब्सिडी और ऋणमुक्त ब्याज वाली स्वरोजगार योजनान्तर्गत युवाओं को लाभ प्रदान करने वाली योजनाओं से युवाओं को जोड़ने के लक्ष्य के तहत कार्य करना उनकी प्रथमिकता में शामिल है। इसके साथ ही क्षेत्र में निजी तथा सरकारी शैक्षिक संस्थानों को सतपुली क्षेत्र में स्थापित करवाने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जायेगा, मानवीय उपयोग की हर जगह पर स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु स्थान स्थान पर नगर पंचायत द्वारा डस्टबिन लगाये जायेंगे। सतपुली नगर पंचायत के माध्यम से हर सप्ताह दिल्ली, देहरादून, तथा मेरठ तथा चंडीगढ़ से प्रसिद्ध तथा ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सक आमंत्रित कर कैम्प लगाने तथा क्षेत्र में जीवन रक्षक उपकरणों से युक्त एक आधुनिक स्तर के चिकित्सा केंद्र की स्थापना के लिए जनता के सहयोग से गंभीर प्रयास किए जायेंगे। इसके साथ ही सतपुली नगर पंचायत की ओर से कम से कम चार एम्बुलेंस आम जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं के हित में खरीदने का लक्ष्य रहेगा। सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार कांग्रेस के युवा उम्मीदवार जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि आम जन गरीब असहाय लोगों की सेवा के लिए उनका परिवार सदैव अग्रणी रहा है और बिना स्वार्थ के हम सतपुली नगर के हर एक व्यक्ति को उनकी सोच के अनुरूप एक आदर्श, समस्याओं से मुक्त सतपुली नगर बनाकर दिखायेंगे ।। अलग खबर डाटकाम।।
सतपुली को समस्याओं से मुक्त कर आदर्श शहर बनाने का संकल्प – जितेंद्र चौहान
Date:
Share post:



