सतपुली:बिलखेत में दो दिवसीय ट्रायल शुरू, सुरक्षा व व्यवस्थाओं की परख26 से शुरू होगा तीन दिवसीय नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल, रोमांचक गतिविधियों से गुलजार रहेगा बिलखेत

Date:

Share post:

बिलखेत में दो दिवसीय ट्रायल शुरू, सुरक्षा व व्यवस्थाओं की परख

26 से शुरू होगा तीन दिवसीय नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल, रोमांचक गतिविधियों से गुलजार रहेगा बिलखेत


पौड़ी जिले के सतपुली-बिलखेत क्षेत्र में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाला तीन दिवसीय नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल–2026 इस बार रोमांच, साहस और संस्कृति का अनूठा संगम लेकर आ रहा है। आयोजन को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। क्षेत्र में महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है।

फेस्टिवल को सफल बनाने के उद्देश्य से 23 और 24 फरवरी को दो दिवसीय ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान सुरक्षा मानकों, तकनीकी व्यवस्थाओं, उपकरणों की कार्यक्षमता तथा प्रतिभागियों की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं का गहन परीक्षण किया जा रहा है, ताकि मुख्य आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या जोखिम की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में पैराग्लाइडिंग, कयाकिंग, एमटीबी (माउंटेन बाइकिंग), पैरा मोटरिंग, एंगलिंग और हॉट एयर बैलून जैसी साहसिक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। नयार घाटी की प्राकृतिक सुंदरता के बीच इन गतिविधियों का रोमांच प्रतिभागियों को विशेष अनुभव प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति को मंच मिलेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल को लेकर सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। उन्होंने आमजनों, विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर साहसिक गतिविधियों का आनंद लेने को कहा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जनपद में पर्यटन गतिविधियों को नयी गति मिलेगी। साथ ही स्वरोजगार से जुड़े लोगों, होटल एवं होमस्टे संचालकों, हस्तशिल्पियों और व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। यह महोत्सव न केवल रोमांच का मंच बनेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।

Related articles

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...