*विकास खंड जयहरीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में प्राथमिक / जूनियर विद्यालयों की शरद कालीन/शीतकालीन खेल प्रतियोगिताओं के द्वितीय दिवस पर आयोजित हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं*

Date:

Share post:

विकास खंड जयहरीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में प्राथमिक / जूनियर विद्यालयों की शरद कालीन/शीतकालीन खेल प्रतियोगिताओं के द्वितीय दिवस का आयोजन सफल रूप से शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रणवीर सजवान जी ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति में खेलों के दूसरे दिन का शुभारंभ किया। अन्य विशिष्ठ अथितियों में ज्येष्ठ प्रमुख सुरेन्द्र सिंह नेगी, राज्य आन्दोलनकारी महिपाल सिंह रावत, श्री रोहन नेगी, जिला पंचायत सदस्य पूनम नेगी जिला पंचायत सदस्य टसीला ,के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि बिष्ट, ग्राम प्रधान जयहरी प्रगति रावत, असवाल, इस अवसर पर बाल विकास अधिकारी ,महबूब खान, पूर्व ग्राम प्रधान सूर्यदेव शाह ने भी खेलों के समापन्न समारोह में मौजूद रहे। खेलों के आरंभ मैं मुख्य अतिथि वा अन्य अतिथियों को का स्वागत किया गया। स्वस्ति वाचन के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। द्वितीय दिवस की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख महोदय द्वारा खेलों का सुभारम्भ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री अमित कुमार चंद जी के द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को बैज अलंकरण वा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिला पौड़ी के जनपदीय कोषाध्यक्ष श्री विपुल भंडारी जी, प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जयहरीखाल के ब्लॉक अध्यक्ष, श्री शंकर प्रसाद ध्यानी, ब्लॉक मंत्री श्री चंद्रमोहन सिंह रावत , कोषाध्यक्ष श्री ताजबर टम्टा । जूनियर संगठन से ब्लाक अध्यक्ष श्री नागेन्द्र डोबरियाल मंत्री श्री मनोज रावत, कोषाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र असवाल वा जिला अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संगठन जिला पौड़ी के अध्यक्ष श्री जगदीश राठी खेल समन्वयक दर्शन सिंह गुसाईं, खेल सह समन्वयक भावना वर्मा, सत्यपाल सिंह, बी आर सी समन्वयक मोहन गुसाई,राजीव थपलियाल, मनमोहन बिष्ट, अवधेश खंतवाल, जसपाल असवाल, मधुसूदन धस्माना,विक्रम सिंह रावत , महेंद्र कुमार लखेड़ा, रवींद्र रावत, किरन रावत, भास्कर काला, मुहम्मद इदरीश, सिद्धार्थ कुमार, संतू दास, विजय दीपक,सतीश कुमार, इंद्रमोहन नेगी गुमान सिंह, सत्येंद्र नेगी, सीमा भारद्वाज, निधि नौटियाल शशि ढोंडियाल, सीमा थपलियाल, विजय लक्ष्मी काला, मनोज कुमार रावत, यशपाल सिंह रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत के द्वारा किया गया। । मार्च पास्ट में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों 9 संकुलों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। ड्रम बैंड में gps जलेथा वा gmps जयहरीखाल ने प्रतिभाग किया। 50 मीटर बालक प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कांडई से जतिन प्रथम, आदित्य कांडाखाल द्वितीय, प्रियांशु असनखेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बालक प्राथमिक 100 मीटर दिव्यांशु प्रथम, प्रियांशु द्वितीय,200मीटर बालिका वर्ग प्राथमिक में खुशी प्रथम, कृतिका द्वितीय।प्राथमिक बालक वर्ग लम्बी कूद में आरव प्रथम, आर्यन द्वितीय। लम्बी कूद बालिका वर्ग में खुशी प्रथम, संजना द्वितीय। जूनियर लंबी कूद बालिका वर्ग में रितिका प्रथम, संध्या द्वितीय। द्वितीय दिवस की आरंभ खो खो प्रतियोगिता से आरंभ हुआ। मुख्य अतिथि श्री सजवान जी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों को स्वस्थ रखने और मानसिकरूप से मजबूत बनाती है। अन्य प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग लम्बी कूद में आदर्श, प्रतीक ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालक वर्ग में कारण, आदर्श ने क्रमश प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200मीटर दौड़ बालक वर्ग जूनियर ध्रुव, अनुराग ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया।400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग जूनियर सुनाक्षी , रितिका ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग खो खो में बालिका में संकुन इनल बरस्वार की टीम विजयी रही, 50मीटर बालिका वर्ग प्राथमिक मैं कृतिका संकुल असनखेत ने प्रथम स्थान,आरुषि द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा भावना वर्मा को भी खेलों में विशेष सहयोग हेतु सम्मानित किया गया400 मीटर बालक वर्ग प्राथमिक प्रियांशु, आरब ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया 200मीटर जूनियर बालिका वर्ग में खुशी, कृतिका ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालक वर्ग में करण, आदर्श ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका गोला फेंक मैं संध्या, आरुषि ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...