विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत के अंतर्गत न्याय पंचायत लछमपुर के झंडी चौड स्थित कृषि भंडार केंद्र हॉट बाजार मे किसानों की एक बैठक हुई जिसमें भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में आए कृषि वैज्ञानिकों ने विस्तार से जानकारी दी

Date:

Share post:

विकसित कृषि संकल्प अभियान भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहा है अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत लछमपुर के झंडी चौड स्थित कृषि भंडार केंद्र हॉट बाजार मे किसनो की एक बैठक हुई जिसमें भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बाहर से आए कृषि वैज्ञानिकों ने विस्तार से जानकारी दी किस तरह से हम अपने कृषि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पैदावार कर सकते हैं वैज्ञानिक विधि से किसानों को समझाया गया इस अवसर पर स्थानीय किसानों ने भी अपनी समस्या रखी पार्षद सुखपाल शाह, पार्षद जगदीश प्रसाद बोखंडी ने कहा कि किसानों को समय पर उन्नत किस्म का बीज उपलब्ध नहीं होता है किसानों को जो बीज मिलता है खेत में बीज उगता ही नहीं है किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है 80 परसेंट सब्सिडी वाले कृषि यंत्रों को झंडी चौड स्थित केंद्र में बड़ी मात्रा में उपलब्ध कराये जिसमें देसी हाल, मिस्टन हल, कुदाल, हावड़ा, दराति, आदि कृषि यंत्रों को केंद्र में बड़ी मात्रा में होने चाहिए जिससे किसानों को अपने क्षेत्र में कृषि कार्य हेतु यंत्र उपलब्ध हो सके इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी भगवान दास ने किसानों को आश्वासन दिया कि सारे यंत्र उपलब्ध होंगे व अच्छी किस्म के बीजों को हम उपलब्ध कराएंगे यदि किसी कारण से बीज खराब निकलता है तो उसे बीज के कट्टे को पैकिंग बेग को संभाल कर रखें जिससे उक्त फॉर्म के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी कृषि वैज्ञानिक डॉ विजय कुमार, डॉक्टर आर एस चौहान ने भी विस्तार से किसानों को वैज्ञानिक विधि से अधिक पैदावार कैसे बढ़ाया जाए यह कौन-कौन से फसल को अपने खेतों में क्लाइमेट के हिसाब से बोया जाए जिससे किसानों को लाभ अपने कृषि कार्य से मिल सके इस अवसर पर पार्षद रजनीश बेमानी, कृषि विभाग से केहर सिंह, गौरव चौधरी, अजय सिंह, विशेष कुमार, डॉ हेमंत, विशाल सैनी, सागर चौधरी, शशि मोहन बिंजुला , जगत सिंह सॉन्ग , प्रगतिशील कृषक मधुसूदन नेगी , कुबेर जलाल, बलवीर रमेला, धर्मचंद बसवाल, रमेश चंद, नयन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत, लव किशोर शर्मा, जय सिंह गुसांई , महेंद्र सिंह रावत ,कल्याण सिंह रावत, आदि बड़ी संख्या में स्थानीय प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे

Related articles

एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप ने मनाया बैसाखी पर्वअम्बेडकर जयंती पर दी “बाबा साहब” को श्रद्धांजलि

एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप ने मनाया बैसाखी पर्वअम्बेडकर जयंती पर दी “बाबा साहब” को श्रद्धांजलि एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप ने मनाया...

*पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग में सहयोग...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत जी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार...

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...